
आजादी के बाद पहली बार साउथ ब्लॉक से बाहर जाएगा PMO, सेवा तीर्थ में होगा प्रधानमंत्री मोदी का नया ऑफिस
AajTak
PM Modi new office in Seva Teerth complex: आजादी के बाद यह पहली बार होने जा रहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यालय PMO से शिफ्ट किया जा रहा है. मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री का कार्यालय नए ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट हो जाएगा. यह सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट करने जा रहे हैं. यह कदम केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रशासनिक तालमेल और कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है.
नई व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय अब ‘सेवा तीर्थ-1’ भवन में संचालित होगा, जो कार्यपालिका परिसर-1 में वायु भवन के समीप स्थित है. इसी परिसर में ‘सेवा तीर्थ-2’ और ‘सेवा तीर्थ-3’ भवन भी हैं. सितंबर 2025 से पहले ही ‘सेवा तीर्थ-2’ में कैबिनेट सचिवालय शिफ्ट हो चुका है, जबकि ‘सेवा तीर्थ-3’ में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय का कार्यालय स्थापित किया जाएगा.
यह शिफ्टिंग ऐतिहासिक महत्व का है, क्योंकि आज़ादी के बाद से प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक में ही स्थित था. साउथ और नॉर्थ ब्लॉक को खाली करने के बाद इन्हें ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे आम जनता भारत के प्रशासनिक और ऐतिहासिक सफर को समझ सकेगी.
करीब 1,189 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सेवा तीर्थ परिसर 226,203 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसका निर्माण लार्सन एंड टूब्रो ने किया है. इसका डिज़ाइन ‘सेवा’ की थीम पर आधारित है, जिसमें आधुनिक कार्यस्थलों के साथ भव्य कक्ष भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया कर्तव्य भवन का लोकार्पण, जानिए इसमें शिफ्ट होंगे कौन से मंत्रालय
सरकार का कहना है कि यह बदलाव कोलोनियल विरासत से आगे बढ़ने और प्रशासन को भारतीय मूल्यों के अनुरूप संवाद करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. साथ ही, ‘कर्तव्य पथ’ जैसे नाम बदलने के फैसले इसके साथ जुड़े हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










