
कड़कड़ाती ठंड से हुआ दिल्ली का सामना, 3°C से नीचे गिरा तापमान, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का सितम
AajTak
दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राजस्थान के कई हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चला गया है. पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी शीत लहर से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने की चेतावनी जारी की है.
उत्तर भारत इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है. कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है और कई इलाकों में शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई है. इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. दिल्ली का आयानगर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पालम वेदर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है. IMD के मुताबिक, सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह की ठंड बने रहने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.
राजस्थान के कई हिस्सों में 0 से नीचे तापमान
राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति दर्ज की गई है. प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 0 से 2 डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि बाड़मेर में यह 0 से 1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. पिलानी में 1.2 डिग्री, सीकर में 1.7 डिग्री, लूणकरनसर में 1.9 डिग्री और चूरू व झुंझुनू में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन और राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है. पंजाब और हरियाणा में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं.
कश्मीर घाटी में ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर जारी
पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के हिसार में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और गुरदासपुर में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. जम्मू-कश्मीर में ठंड और भीषण रूप ले चुकी है. यहां तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 से 5.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में यह 0 से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. पहलगाम में भी तापमान 0 से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. कश्मीर घाटी में इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर जारी है, जब 40 दिनों तक कड़ाके की ठंड और बर्फबारी की आशंका बनी रहती है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










