
बेटी ने आंखें खोलीं, पिता ने दुनिया छोड़ी... जन्म की किलकारी और तिरंगे में विदाई ने सबको रुला दिया
AajTak
महाराष्ट्र के सातारा के आरे–दरे गांव में किस्मत ने एक ही दिन दो विपरीत तस्वीरें रच दीं. बेटी ने दुनिया में आंखें खोलीं, उसी दिन भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव ने दुनिया छोड़ दी. पत्नी की डिलीवरी के लिए छुट्टी पर आए प्रमोद की सड़क हादसे में मौत हो गई. जन्म की किलकारी और तिरंगे में लिपटी विदाई ने पूरे गांव को रुला दिया.
कभी-कभी जिंदगी इंसान के सामने ऐसे दृश्य रख देती है, जिनके आगे शब्द बौने पड़ जाते हैं. आंखें नम हो जाती हैं, गला भर आता है और दिल के भीतर कुछ हमेशा के लिए टूट जाता है. महाराष्ट्र के सातारा तालुका के आरे–दरे गांव में जो हुआ, वह इंसानियत को झकझोर देने वाली सच्चाई है.
जिस घर में नवजात के आने की खुशियों की तैयारी चल रही थी, उसी घर से कुछ ही घंटों बाद पिता की अंतिम यात्रा निकली. जिस आंगन में नन्ही किलकारियों की कल्पना थी, वहां तिरंगे में लिपटी खामोशी पसरी थी. भारतीय सेना के जवान प्रमोद जाधव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, लेकिन उस सम्मान के बीच जो दर्द था, उसने हर मौजूद व्यक्ति की आत्मा को छू लिया. प्रमोद जाधव छुट्टी पर घर आए थे. वजह बेहद निजी और भावनात्मक थी उनकी पत्नी गर्भवती थीं और जल्द ही परिवार में एक नई जिंदगी आने वाली थी. महीनों बाद घर लौटे प्रमोद के चेहरे पर सुकून था. वर्दी से बाहर वह एक पति थे, एक बेटे थे और जल्द ही पिता बनने वाले थे. लेकिन किसे पता था कि किस्मत इतनी बेरहम साबित होगी.
एक सड़क दुर्घटना ने प्रमोद जाधव की जिंदगी छीन ली. यह खबर जैसे ही गांव पहुंची, किसी को यकीन नहीं हुआ. लेकिन जब सेना की गाड़ी गांव की ओर बढ़ी, तो हर उम्मीद टूट गई. खुशियों से भरा घर अचानक शोक में डूब गया. मां बेसुध हो गईं. पिता की आंखों के सामने अंधेरा छा गया. पत्नी, जो मां बनने वाली थीं, एक पल में विधवा हो गईं.
जब जिंदगी और मौत एक साथ टकराईं
दर्द की इंतहा तब हुई, जब प्रमोद जाधव के निधन के कुछ ही घंटों बाद उनकी पत्नी ने अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया. एक तरफ जीवन की पहली सांस… दूसरी तरफ मौत की आखिरी खामोशी… जिस पल को सबसे खुशहाल होना था, वही पल सबसे ज्यादा पीड़ा लेकर आया. प्रमोद पिता बन चुके थे, लेकिन अपनी बेटी का चेहरा देखे बिना ही इस दुनिया से चले गए. नवजात बेटी को गोद में उठाने की ख्वाहिश, उसकी पहली मुस्कान देखने का सपना सब अधूरा रह गया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










