
करूर भगदड़ः विजय से आज पूछताछ करेगी CBI, चेन्नई से दिल्ली रवाना हुए TVK चीफ
AajTak
करूर भगदड़ मामले की जांच कर रही सीबीआई ने टीवीके प्रमुख विजय को आज पूछताछ के लिए समन किया है. सीबीआई के सामने पेश होने के लिए टीवीके प्रमुख चेन्नई से दिल्ली रवाना हो गए हैं.
अभिनेता से राजनेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टीवीके प्रमुख विजय को आज यानी 12 जनवरी को करूर भगदड़ से जुड़े केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश होना है. करूर भगदड़ केस की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई पूछताछ के लिए विजय दिल्ली रवाना हो गए हैं.
विजय की अगुवाई वाली टीवीके ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वह सीबीआई पूछताछ के लिए दिल्ली जाएंगे. विजय सोमवार की सुबह चेन्नई के नीलनकराय स्थित अपने आवास से सुबह-सुबह दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए. टीवीके प्रमुख चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे और सीबीआई के समन में दिए समय पर सीबीआई मुख्यालय पहुंचकर पूछताछ में शामिल होंगे.
विजय की पार्टी दिल्ली पुलिस से सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की डिमांड भी कर चुकी है. टीवीके का कहना है कि हमने दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. गौरतलब है कि टीवीके प्रमुख विजय की रैली के दौरान तमिलनाडु के करूर में भगदड़ हो गई थी. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: करूर भगदड़ में एक्टर विजय से होगी पूछताछ, CBI ने TVK प्रमुख को किया समन
टीवीके प्रमुख विजय की इस राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ पर सियासी हंगामा भी बरपा. करूर भगदड़ को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चला. तमिलनाडु सरकार ने हादसे की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने करूर भगदड़ का संज्ञान लिया और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर यह केस सीबीआई को सौंपा गया था.
यह भी पढ़ें: 'करूर भगदड़ हादसे में सिर्फ विजय जिम्मेदार नहीं', बोले एक्टर अजित कुमार, उठाए सवाल

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










