
3 दिन में 300 स्ट्रे डॉग्स की हत्या, तेलंगाना में एनिमल लवर्स की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ केस
AajTak
तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में 300 आवारा कुत्तों की हत्या के मामले में 9 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट्स ने आरोपियों पर कुत्तों को जहर देकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है.
तेलंगाना के हनमकोंडा जिले में करीब 300 आवारा कुत्तों की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस गंभीर घटना को लेकर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह मामला पशु क्रूरता से जुड़ा है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है. एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट अदुलापुरम गौतम और फरजाना बेगम ने इस संबंध में 9 जनवरी को श्यामपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.
उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया था कि श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 6 जनवरी से तीन दिनों के भीतर लगभग 300 आवारा कुत्तों को जहर देकर मार दिया गया. आरोप है कि इन कुत्तों की मौत के बाद उनके शवों को गांवों के बाहरी इलाकों में फेंक दिया गया. अदुलापुरम और फरजाना का आरोप है कि इस पूरे कृत्य में गांवों के सरपंचों और ग्राम पंचायत सचिवों की भूमिका रही.
शिकायत के मुताबिक, सरपंचों और पंचायत सचिवों ने दो लोगों को पैसे देकर आवारा कुत्तों को जहर देने और बाद में उनके शवों को ठिकाने लगाने के लिए नियुक्त किया था. एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट्स ने इसे अमानवीय और गैरकानूनी बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर श्यामपेट थाने में नौ आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: स्ट्रे डॉग्स पर SC में बड़ी बहस, कोर्ट ने कहा- डरने वालों को सूंघ कर हमला करते हैं आवारा कुत्ते
जांच अधिकारियों के अनुसार, फोन रिकॉर्डिंग और गवाहों के बयानों से यह सामने आया है कि कुछ आरोपियों ने पुलिस में मामला दर्ज होने से पहले पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के साथ निजी बातचीत में आवारा कुत्तों की हत्या की बात स्वीकार की थी. यह मामला उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इसमें हस्तक्षेप किया. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर स्थानीय पुलिस को मामला सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने पशुओं के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराकर फोरेंसिक एविडेंस एकत्र करने पर भी जोर दिया, ताकि जांच को मजबूत किया जा सके.
अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होता है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पशु कल्याण संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










