
इंडिया आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, खास सहयोगी सर्जियो गोर बोले- 'दोस्तों में कई बार असहमति...'
AajTak
भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने आधिकारिक तौर पर अपना पद संभाल लिया है. अपने पहले संबोधन में उन्होंने भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल 'पॉक्स सिलिका' (PaxSilica) में शामिल होने का न्योता दिया.
भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण करने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला बयान दिया है. राजदूत गोर ने कहा कि ट्रंप जल्द ही इंडिया आ सकते हैं. उन्होंने कूटनीतिक गहराई पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत न केवल साझा हितों से बंधे हैं, बल्कि इनके संबंध सर्वोच्च स्तर पर आधारित हैं. उन्होंने कहा कि असली दोस्तों के बीच आपस में असहमति होती रहती है, लेकिन वे हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं.
गोर ने भारतीय लोगों की लचीली क्षमता, नवाचार और आध्यात्मिकता की सराहना की और पूरे देश की यात्रा करने की इच्छा जताई.
राजदूत गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर अगली बातचीत कल होगी. उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका 'खास दोस्त' बताया.
अमेरिका की पहल में शामिल होगा भारत...
सर्जियो ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि भारत अगले महीने 'पॉक्स सिलिका' (PaxSilica) पहल में एक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होगा. यह अमेरिका के नेतृत्व वाली एक रणनीतिक पहल है, जिसका मकसद खनिज पदार्थों, सेमीकंडक्टर, एआई विकास और उन्नत मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक सुरक्षित सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाना है.
सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों देशों के बीच व्यापार के अलावा सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे सेक्टर्स में भी सहयोग जारी रहेगा. उन्होंने इस साझेदारी को इस सदी की सबसे परिणामी वैश्विक भागीदारी बनाने का संकल्प जताया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










