
Stock Market Crash: ये क्या... जापान से कोरिया तक बमबम, फिर खुलते ही क्रैश क्यों हो गया भारतीय शेयर बाजार?
AajTak
Japan, South Korea, HongKong समेत तमाम एशियाई बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है, लेकिन दूसरी ओर भारतीय बाजार के दोनों इंडेक्स Sensex-Nifty खुलते ही धराशायी नजर आए हैं.
भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में सप्ताह के पहले दिन कारोबार की शुरुआत खराब हुई. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स खुलने के साथ ही धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex ओपनिंग के बाद महज दो मिनट में 525 अंक से ज्यादा फिसल गया. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी सेंसेक्स की तरह ही गिरावट के साथ खुला और अचानक 150 अंक तक टूट गया. खास बात ये है बाजार में ये गिरावट ऐसे समय में देखने को मिली है, जबकि तमाम एशियाई बाजार ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं. जापान का Nikkei हो या फिर हांगकांग का Hang Seng सभी तेज रफ्तार से भाग रहे हैं.
सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के ग्लोबल संकेत मिल रहे थे, क्योंकि लगभग सभी एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. लेकिन जब सेंसेक्स-निफ्टी ओपन हुए तो मामला पलटा हुआ नजर आया. BSE Sensex अपने पिछले बंद 83,576.24 की तुलना में फिसलकर 83,435.31 के लेवल पर ओपन हुआ और महज कुछ ही मिनटों में 525 अंक से ज्यादा टूटकर 83,043 के स्तर पर ट्रेड करता हुआ नजर आया.
सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty का भी हाल शुरुआती कारोबार के दौरान ही बेहाल नजर आया. एनएसई का 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स भी अपने पिछले बंद 25683.30 की तुलना में गिरावट लेकर 25,669.05 पर खुला और फिर इसमें गिरावट तेज होती चली गई, खबर लिखे जाने तक ये 150 अंक से ज्यादा फिसलकर 25,529 के लेवल पर आ गया.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








