
मृत भिखारी के बैग से निकला 'खजाना'; 4 लाख रुपये कैश और सऊदी रियाल देख पुलिस भी हैरान
AajTak
Cash found in Beggar Bag Kerala: एक भिखारी की मौत के बाद जो खुलासा हुआ है, उसने पुलिस और स्थानीय जनता दोनों को हैरान कर दिया है. भीख मांगकर गुजारा करने वाले इस शख्स के पास से लाखों रुपये और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है.
भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले एक बुजुर्ग की मौत के बाद उसकी संपत्ति का चौंकाने वाला सच सामने आया है. मृत भिखारी के फटे-पुराने बैग से पुलिस को 4 लाख रुपये से ज्यादा कैश, पुराने बंद हो चुके नोट और सऊदी रियाल जैसी विदेशी मुद्रा मिली है.
केरल के अलाप्पुझा के चारुम्मूडु इलाके का यह मामला है. घटनाक्रम के अनुसार, अनिल किशोर नाम का शख्स एक सड़क हादसे में घायल हो गया था. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह रात में ही चुपचाप किसी को बताए बिना वहां से निकल गया.
दूसरे दिन सुबह अनिल एक दुकान के बरामदे में मृत पाया गया. मौत की सूचना के बाद नूरनाड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसकी इकलौती संपत्ति यानी उसका 'बैग' पुलिस स्टेशन ले आई.
बैग खुला तो फटी रह गईं आंखें
पंचायत सदस्य की मौजूदगी में जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली, तो उसमें से नोटों की गड्डियां निकलने लगीं. बैग में 4 लाख रुपये से ज्यादा के चालू नोट थे. साथ ही भारी मात्रा में पुराने नोट और विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई. यह सारा पैसा सहेजकर प्लास्टिक के डिब्बों में रखा गया था.
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अक्सर खाने के लिए भी भीख मांगता था और किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी रकम का मालिक है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










