
मिसाल: 10-10 रुपये जोड़कर 'राजू भिखारी' ने लगाया कंबलों का लंगर; 500 जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से दी राहत
AajTak
जहां कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है, वहीं 'मन की बात' फेम राजू भिखारी एक बार फिर चर्चा में हैं. खुद बेघर होने के बावजूद राजू ने सर्दी की मार झेल रहे बेसहारा लोगों के लिए कंबलों का लंगर लगाया और करीब 500 गर्म कंबल वितरित किए.
पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप पूरी तरह से जारी है और इस प्रकोप के चलते कई लोग बीमार हो रहे हैं. ऐसे हालात में बेसहारा और जरूरतमंद लोग इस कड़ाके की ठंड से सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा इंसान, जो खुद भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता है, उसने आज जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कंबलों का लंगर लगाया और करीब 500 कंबल जरूरतमंदों में वितरित किए.
राजू का कहना है कि यह लंगर किसी बड़े दान से नहीं, बल्कि उनके द्वारा मांगे गए 10-10 रुपये के सिक्कों को इकट्ठा करके संभव हो पाया है. राजू भावुक होकर कहते हैं, "शायद भगवान ने मेरी ड्यूटी लगा रखी है कि जो भी जरूरतमंद आए, उसकी मदद करूं. भगवान करवाता जाता है और मैं करता जाता हूं."
एक ओर जहां लोग संपन्न होकर भी दान से कतराते हैं, वहीं राजू ने अपनी भूख और सुख की चिंता किए बिना दूसरों की रक्षा को प्राथमिकता दी.
यह पहली बार नहीं है जब राजू ने समाज सेवा की हो. कोरोनाकाल के दौरान महामारी के दौरान जब देश संकट में था, तब राजू ने अपनी जमापूंजी से गरीबों की मदद की थी. उनके इस निस्वार्थ जज्बे का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कर चुके हैं.
इस संबंध में जब राजू भिखारी से बातचीत की गई तो उन्होंने सरकार से अपने लिए एक घर देने की मांग की. उन्होंने कहा कि उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है और उन्हें रहने के लिए कोई स्थायी स्थान दिया जाना चाहिए.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










