
No Shah... अमेरिका के लॉस एंजेलिस में खामेनेई विरोधी रैली में घुसा ट्रक, भीड़ को रौंदता चला गया
AajTak
ईरान की राजशाही के विरोधी संगठन MEK का स्टिकर लगे एक ट्रक ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रजा पहलवी के समर्थन में प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को कुचल दिया. मुजाहिदीन-ए-खल्क का स्टीकर लगा यह ट्रक ईरान समर्थक राजशाही और खामेनेई विरोधी मार्च के दौरान लॉस एंजेलिस में भीड़ को रौंदते हुए निकल गया. इस हमले में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. इस ट्रक पर No Shah यानी शाह नहीं चाहिए लिखा हुआ था.
ईरान की राजशाही के विरोधी संगठन MEK का स्टिकर लगे एक ट्रक ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रजा पहलवी के समर्थन में प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को कुचल द
मुजाहिदीन-ए-खल्क का स्टीकर लगा यह ट्रक ईरान समर्थक राजशाही और खामेनेई विरोधी मार्च के दौरान लॉस एंजेलिस में भीड़ को रौंदते हुए निकल गया. इस हमले में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए. इस ट्रक पर No Shah यानी शाह नहीं चाहिए लिखा हुआ था.
यह घटना लॉस एंजेलिस के वेस्टवुड इलाके में विलशायर फेडरल बिल्डिंग के ठीक बाहर हुई. यहां ईरानी शासन के खिलाफ हो रहे एक प्रदर्शन के दौरान यू-हॉल ट्रक भीड़ में घुस गया, जिससे दो लोगों को घायल होने की खबर है.
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए थे, जिसकी शुरुआत स्थानीय समायनुसार दोपहर दो बजे तय थी. इस घटना में शामिल ट्रक पर ईरान के इतिहास से जुड़ा एक राजनीतिक संदेश भी लिखा हुआ था. ट्रक के किनारे पर लिखा था- No Regime. ट्रक पर लिखा था कि अमेरिका 1953 को मत दोहराओ, नो मुल्ला. दरअसल 1953 में ईरान के तत्कालीन प्रधानमंत्री को अपदस्थ कर शाह को दोबारा सत्ता में बैठाने वाले अमेरिका समर्थित तख्तापलट की ओर इशारा किया जाता है.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, बाद में पुलिस ने यू-हॉल ट्रक से एक व्यक्ति को बाहर निकाला और मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया. जब पुलिस उसे वहां से ले जा रही थी, तब कई प्रदर्शनकारियों ने उस पर हमला करने की कोशिश की, कुछ ने झंडों के डंडों से भी वार करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रक का विंडशील्ड पूरी तरह टूटा हुआ दिखाई दे रहा है और सड़क पर कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे. वाहन से जुड़ा ट्रेलर खाली नजर आ रहा है, उसका पिछला दरवाजा खुला हुआ था जबकि पुलिस ट्रेलर के भीतर मौजूद सामान और आसपास के इलाके की जांच कर रही थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










