
IRCTC Tour Package: सस्ते में करें राम नगरी अयोध्या से लेकर जगन्नाथ पुरी तक की यात्रा, रहना-खाना फ्री! EMI पर करें बुकिंग
AajTak
IRCTC ने फरवरी में 9 दिन और 10 रात का धार्मिक यात्रा टूर पैकेज लॉन्च किया है. जो ताजनगरी आगरा से शुरू होकर गया, पुरी, कोणार्क, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा कराएगा. यात्रा में नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन तथा स्थानीय भ्रमण शामिल हैं. बुकिंग के लिए EMI की सुविधा भी उपलब्ध है.
अगर आप फरवरी में धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. 9 दिन और 10 रात का यह टूर पैकेज 5 फरवरी से 14 फरवरी तक संचालित किया जाएगा. ताजनगरी आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी.
इस यात्रा के दौरान विष्णुपद मंदिर गया, पुरी का जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर कोलकाता में गंगासागर, जसीडीह में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या में श्री राम मंदिर, हनुमानगढ़ी का भ्रमण कराया जाएगा. श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767 है. जिसमें 2 एसी में कुल 49 सीटें, 3 एसी मे कुल 70 सीटें और स्लीपर क्लास में कुल 648 सीटें निर्धारित की गई हैं.
इस यात्रा के दौरान ट्रेन पकड़ने और उतरने की सुविधा आगरा कैंट - ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी,उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और बनारस स्टेशनों पर की गई है. इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है.
जानिए कितना होगा किराया: इकोनामी श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 19110/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0 17950/- है. जिसमें स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर शेयरिंग नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी.
स्टैंडर्ड श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 31720/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0 30360/- है. जिसमें 3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग - पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई है.
कम्फर्ट श्रेणी में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 41980/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0 40350/- है. जिसमें 2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










