
महाराष्ट्र Civic Polls से पहले महिलाओं को कैश ट्रांसफर पर बवाल! EC पहुंची कांग्रेस, बताया 'सामूहिक रिश्वत'
AajTak
महाराष्ट्र में नगरीय निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले ‘मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना’ की किश्त जारी करने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए राज्य चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. वहीं सरकार ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे निरंतर चलने वाली कल्याणकारी योजना बताया है.
महाराष्ट्र में नगरीय निकाय चुनावों से ठीक एक दिन पहले 'मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना' की किश्त जारी करने के फैसले ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. राज्य सरकार द्वारा दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 की दो किश्तें एक साथ 14 जनवरी को लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा करने के निर्णय को लेकर सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं.
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने इस फैसले को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए राज्य चुनाव आयोग (SEC) में शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगरीय निकाय चुनावों से महज 24 घंटे पहले कुल 3000 रुपये की राशि जारी कर 1 करोड़ से अधिक महिला मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता संदेश कोंडविलकर ने इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.
कांग्रेस ने इस योजना के तहत मतदान से 24 घंटे पहले करोड़ों लाभार्थी महिलाओं को 3000 रुपये की किश्त जारी करने को 'सामूहिक सरकारी रिश्वत' करार दिया है. पार्टी ने राज्य चुनाव आयोग से मांग की है कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाभार्थियों को राशि जारी करने के निर्देश दिए जाएं. कांग्रेस का कहना है कि चुनाव के ठीक पहले इस तरह की घोषणा और भुगतान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे कौन हैं... फडणवीस और शिंदे को फंसाने के आरोप, विवादों से पुराना नाता
वहीं, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. रविवार को नागपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की आपत्तियों को राजनीतिक अवसरवाद बताया. बावनकुले ने कहा कि लड़की बहिन योजना नगर निकाय चुनावों की घोषणा से पहले शुरू की गई थी और यह एक निरंतर चलने वाली राज्य सरकार की कल्याणकारी योजना है, जिसका चुनावों से कोई संबंध नहीं है.
उन्होंने कहा कि 29 नगरीय निकायों के चुनावों के कारण पूरे राज्य की महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता. भुगतान रोकने की कोई भी कोशिश महिलाओं के साथ भेदभाव के समान होगी. उन्होंने कांग्रेस पर पाखंड और विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप भी लगाया. इस बीच, पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव से सोमवार सुबह 11 बजे तक इस विषय पर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है. आयोग के अगले कदम पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं. बता दें कि बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान होना है. नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










