
साबरमती में जर्मन चांसलर से मिलेंगे PM मोदी, काइट फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे दोनों नेता
AajTak
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपनी पहली एशिया यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी मुलाकात होनी है, जो व्यापार, निवेश और रक्षा संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार, 12 जनवरी 2026 को अहमदाबाद में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. चांसलर बनने के बाद मर्ज की यह पहली एशिया यात्रा है, जिसका मकसद व्यापार, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग बढ़ाना है. पीएम मोदी सुबह साबरमती आश्रम पहुंच चुके हैं, जहां वे पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा के बाद सुबह 9:30 बजे जर्मन चांसलर की अगवानी करेंगे.
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के लिए दिखाई गई सैन्य ताकत के बीच यह मुलाकात काफी अहम है. दोनों नेता यूक्रेन में शांति बहाली और वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा करेंगे.
जर्मनी भारत का यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और इस यात्रा के दौरान पनडुब्बी सौदे जैसी बड़ी रक्षा परियोजनाओं पर अंतिम मुहर लग सकती है.
साबरमती में चरखा और आसमान में पतंग
जर्मन चांसलर मर्ज के स्वागत के लिए अहमदाबाद पूरी तरह तैयार है. वे पीएम मोदी के साथ ऐतिहासिक साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे. इसके बाद, वे शहर में आयोजित 'काइट फेस्टिवल' (पतंग उत्सव) में हिस्सा लेंगे और कौशल विकास से जुड़े एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. अहमदाबाद के बाद चांसलर बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे. यह यात्रा भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के बाद हो रही है.
यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट रद्द, ट्रेन तैयार... 37 ट्रेनों में बढ़ाए गए 116 कोच, साबरमती से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने किया ऐलान

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










