
भोपाल से 26 टन गोमांस मुंबई भेजा... छलका BJP विधायक का दर्द, बोले- गाय सिर्फ वोटों की राजनीति तक सीमित
AajTak
Bhopal Slaughter House Beef Export: भोपाल में जिंसी स्लॉटर हाउस (बूचड़खाना) को लेकर उठा विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है. खुद BJP विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के दौर में गौवंश की दुर्दशा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिंसी स्लॉटर हाउस में गोमांस निर्यात की पुष्टि होने के बाद भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने दुख जताया है. गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने गाय को बायों की राजनीति तक सीमित बताते हुए कहा कि गाय मूक होती है यानी बोल नहीं सकती, इसलिए उसका दोहन किया जा रहा है.
सत्तारूढ़ दल के विधायक ने आगे कहा, ''गाय के नाम पर राजनीति तो की जाती है, लेकिन न ही चरनोई भूमि बचाई जा रही है और न ही गाय बचाई जा रही हैं.''
बीजेपी विधायक बोले, "गाय मूक है, वह कुछ बोल नहीं सकती, इसीलिए उसका लगातार दोहन और शोषण किया जा रहा है. आज स्थिति यह है कि गायों के खड़े होने तक की जगह नहीं बची है." देखें Video:-
कैसे हुआ खुलासा?
यह मामला 15-16 दिसंबर की रात को शुरू हुआ था, जब एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ. बैतूल के रास्ते भोपाल भेजे जा रहे दो कंटेनरों को हिंदू संगठनों ने पकड़ा था. इनमें 160 बछड़े बेरहमी से भरकर जिंसी बूचड़खाने लाए जा रहे थे. हिंदू संगठनों ने दोनों कंटेनरों को पकड़कर जहांगीराबाद पुलिस को सौंप दिया था. पुलिस ने जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि भोपाल से 26 टन गोमांस मुंबई निर्यात किया जा चुका था, जिसकी अब आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है.
बता दें कि भोपाल नगर निगम के जिंसी स्लॉटर हाउस में गायों की हत्या और गोमांस के निर्यात का खुलासा होने के बाद राजनीति गर्मा गई है. सत्ता में भाजपा सरकार है, लेकिन उसके बावजूद गोवंश की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है. राजधानी भोपाल में गोमांस की पुष्टि होने के बाद हिन्दू संगठनों में भी नाराजगी है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










