
आएंगे पास या बढ़ेगी खटास... मुलायम के बाद कैसे रहेंगे शिवपाल-अखिलेश के रिश्ते
AajTak
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यादव परिवार को एकजुट रखने की चुनौती अखिलेश यादव के सामने है. मुलायम परिवार में शिवपाल यादव को छोड़कर बाकी लोगों के साथ अखिलेश यादव के रिश्ते बेहतर हैं. ऐसे में सभी के मन में एक सवाल है कि मुलायम के बाद क्या चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश एक दूसरे के साथ आएंगे?
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. मुलायम सिंह के साथ कई दशकों तक कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले शिवपाल यादव बड़े भाई का सहारा छिन जाने से भावुक और दुखी हैं तो अखिलेश यादव के सिर से पिता का साया छिन गया है. चाचा-भतीजे के सामने अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी परिवार को एकजुट रखने की है. ऐसे में देखना है कि मुलायम के जाने के बाद शिवपाल-अखिलेश के बीच सियासी खटास और बढ़ेगी या फिर सारी राजनीतिक दुश्मनी भुलाकर दोनों एक साथ आएंगे?
मुलायम सिंह के निधन के बाद से चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव के बीच दूरियां कुछ कम होती दिखाई दे रही हैं. सैफई में न सिर्फ दोनों साथ-साथ दिखाई दिए, बल्कि शिवपाल भतीजे अखिलेश के गार्जियन की तरह भी दिखे. पिता का साया सिर से उठ जाने से अखिलेश फफक-फफक कर रो रहे थे तो शिवपाल भतीजे के कंधे पर हाथ रखर सहारा देते नजर आए. बुधवार को शिवपाल मीडिया से बात करते हुए मुलायम सिंह के साथ गुजारे दिनों को याद किया. साथ ही परिवार की एकजुटता का संकेत दिए.
परिवार में सब करते थे मुलायम का सम्मान बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच सियासी वर्चस्व की जंग हुई थी. मुलायम लाख कोशिशों के बावजूद शिवपाल को अलग पार्टी बनाने से रोक नहीं पाए. साल 2018 में शिवपाल ने सपा से नाता तोड़कर अपनी अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली. अखिलेश के साथ शिवपाल यादव के सियासी रिश्ते भले ही बिगड़े रहे, लेकिन बड़े भाई मुलायम से हमेशा एक अच्छी बॉन्डिंग रही. इसके पीछे एक वजह यह थी कि मुलायम सिंह परिवार के मुखिया थे. वो सभी भाइयों में सबसे बड़े थे. लिहाजा उनका हुक्म के सभी भाइयों और भतीजों के लिए सिर माथे पर था.
मुलायम सिंह ने शिवपाल यादव को ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्यों को अपने निजी प्रयासों से सियासत में स्थापित किया था, लिहाजा सभी उनका अहसान मानते और सम्मान करते थे. हालांकि, कई बार परिवार में तकरार और मनमुटाव होता रहता था, लेकिन मुलायम सिंह ने सभी को एक धागे में पिरोये रखा था. वह शिवपाल-अखिलेश को भी एक करने के लिए पूरी कोशिश करते रहे. 2022 के विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के प्रयास पर ही चाचा-भतीजे एक साथ आए थे, लेकिन चुनाव नतीजे के बाद रिश्ते फिर खराब हो गए.
शिवपाल को लेकर अखिलेश का नजरिया साफ मुलायम सिंह यादव अब जब दुनिया में नहीं है तो अखिलेश-शिवपाल के बीच सेतु की भूमिका अदा करने के लिए भी कोई नहीं बचा. यादव परिवार के एक होने के सवाल पर शिवपाल ने कहा, 'यह कोई निर्णय लेने का समय नहीं है. फिलहाल हम यह तय करने की स्थिति में नहीं हैं कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं. वक्त आएगा तो देखा जाए'. हालांकि, उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर, हर मौके पर हमने अभी तक जो भी फैसले लिए हैं, वह नेताजी के कहने पर ही लिए हैं. कभी भी नेताजी की किसी बात को कभी नहीं टाला है.
मुलायम के बाद अब अखिलेश के सामने पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने परिवार को एकजुट रखने की है, लेकिन शिवपाल यादव को लेकर शुरू से उनका नजरिया स्पष्ट है. शिवपाल को चाचा के तौर पर अखिलेश सम्मान देने की बात करते हैं, लेकिन सियासी तौर पर साथ लेकर चलने के लिए राजी नहीं है. मुलायम सिंह के नहीं रहने के सियासी हालात में तब्दीली आ सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










