अहमदाबाद: शाहीबाग इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग
AajTak
अहमदाबाद में शाहीबाग इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गयी. आग में झुलसने से एक बच्ची की मौत हो गयी है. बच्ची बुरी तरह से झुलस गई थी. अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. देखें ये वीडियो.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. पटना के शंभू हॉस्टल में जहानाबाद की एक NEET छात्रा की संदिग्ध मौत से जुड़े मामले में अमिताभ दास पर भ्रामक पोस्ट डालने का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी की और भारी संख्या में टीम वहां मौजूद रही.

Happy Valentines Day Wishes: फरवरी को साल का सबसे रोमांटिक महीना कहा जाता है. इस महीने कई कपल्स वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं. वैलेंटाइन डे प्यार और रिश्तों को और गहराई से महसूस करने का दिन माना जाता है. अगर आप भी इस खास मौके को खास बनाना चाहते हैं, तो प्यारे और दिल छू लेने वाले रोमांटिक मैसेज के जरिए अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं.

तारिक रहमान 18 साल निर्वासित रहने के बाद दो महीने पहले ही बांग्लादेश लौटे. फिर कुछ ही दिनों बाद उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने अंतिम सांस ली. करीब एक महीने से ज्यादा का भावुक इलेक्शन कैंपेन. जिसके नतीजे में अब उन्हें मिला है प्रचंड बहुमत. तारिक रहमान की जिंदगी में सबकुछ बहुत जल्दी हो रहा है. उन्हें उनके सामने खड़ी चुनौतियों का भी अंदाजा होगा ही.

हरियाणा के कैथल में आयोजित समिति की बैठक के दौरान मंत्री अनिल विज और एसपी उपासना के बीच एक पुलिसकर्मी के सस्पेंशन को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई. मंत्री ने तत्काल कार्रवाई की बात कही, जबकि एसपी ने अधिकार क्षेत्र का हवाला देते हुए नियमों की जानकारी दी. बाद में मामला गलतफहमी का निकला और प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की बात पर सहमति बन गई.









