
अश्विन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की लगाई क्लास... अभिषेक शर्मा को कहा था 'स्लॉगर'
AajTak
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी कर फॉर्म में वापसी की है. अभिषेक शर्मा पर हाल ही में मोहम्मद आमिर ने भद्दी टिप्पणी की थी. अब रविचंद्रन अश्विन ने इस पाकिस्तानी क्रिकेट को खरी-खरी सुनाई है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 30 बॉल पर 55 रन ठोक दिए. अभिषेक ने मौजदा टूर्नामेंट में लगातार तीन पारियों में शून्य के स्कोर बनाए थे, जिससे उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन अभिषेक अब फॉर्म में लौट चुके हैं. अभिषेक की तूफानी इनिंग्स ने भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई.
जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की क्लास लगाई है. पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन ने आमिर के उस बयान से असहमति जताई, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर (बल्ले से खेलने वाला) कहा था. आमिर ने कहा था कि अभिषेक के खेल में डिफेंसिव गियर नहीं है और वह केवल बड़े शॉट खेलने पर निर्भर हैं. हालांकि सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी पर गदगद हुए युवराज... इंस्टा पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात
अपने यूट्यूब चैनल पर रविचंद्रन अश्विन ने साफ कहा कि अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहना गलत है. अश्विन कहते हैं, 'आप उनके खेल के बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन वह स्लॉगर नहीं हैं. उनके पास आज के खेल में सबसे बेहतरीन बैट स्विंग में से एक है. हम सभी जानते हैं कि युवराज सिंह उनके मेंटर हैं. मुझे तो लगता है कि उनका बैट स्विंग युवराज से भी बेहतर है. इससे बेहतर बैट स्विंग मिलना मुश्किल है. जब भी अभिषेक गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत दूर जाती है. लोग उन्हें स्लॉगर समझ लेते हैं, लेकिन उनकी एक कमी यह रही है कि वह हर गेंद पर इंटेंट दिखाने की कोशिश करते हैं.'
गावस्कर ने भी अभिषेक की तारीफ की रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अभिषेक शर्मा की आक्रामकता को गलत तरीके से 'स्लॉगिंग' समझ लिया जाता है, जबकि उनकी तकनीक मजबूत है. पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अभिषेक की तारीफ की. गावस्कर ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने आलोचकों को जवाब दिया.
सुनील गावस्कर कहते हैं, 'हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज हैं. उन्होंने 55 रनों की इस पारी से अपने आलोचकों को शांत कर दिया. उन्होंने शुरुआत में थोड़ा समय लिया, उनकी बल्लेबाजी में एक तरीका था. उन्होंने ऑफ स्पिनर का सम्मान किया, बिना जोखिम लिए शांत और संयमित अंदाज में बैटिंग की. इस मैच में उन्होंने डिफेंसिव शॉट भी खेला, जो हम आमतौर पर उनसे नहीं देखते. यह देखकर मुझे हैरानी हुई.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








