
'अल कायदा से आप यहां तक पहुंचे कैसे', इंटरव्यू के मंच पर दो 'दुश्मन', Ex US जनरल ने सीरियाई राष्ट्रपति से पूछा!
AajTak
लगभग 20 साल बाद बाद दो 'दुश्मन' इंटरव्यू के एक मंच पर टकराते हैं. एक तरफ हैं इराक में अमेरिकी सेना के कमांडर रहे जनरल डेविड पेट्रायस. दूसरी ओर हैं इराक में अमेरिकी सेना को अपने गुरिल्ला हमलों से छकाने वाले अबू मोहम्मद अल-जुलानी. दोनों एक दूसरे के दुश्मन. लेकिन अब किरदार बदल चुका है. डेविड पेट्रायस इंटरव्यूर के रोल में हैं तो अबू मोहम्मद अल-जुलानी सीरिया के राष्ट्रपति बनकर अहमद अल-शरा बन चुके हैं.
कभी अमेरिका के मोस्ट वांटेड में शुमार रहे अल कायदा के खूंखार आतंकी अहमद अल-शरा अब सीरिया के राष्ट्रपति हैं. इराक में वर्षों तक चले संघर्ष में 89 करोड़ रुपये के इनामी आतंकी अहमद अल शरा ने अमेरिकी सेना को कई जख्म दिए थे. तब इराक में अमेरिकी सेना की कमान जनरल डेविड पेट्रायस के हाथों में थी. फरवरी 2007 से सितंबर 2008 तक डेविड पेट्रायस ने इराक में मल्टीनेशनल फोर्स-इराक के कमांडिंग जनरल के रूप में नेतृत्व किया था. उन्होंने ही इराक में सर्ज लागू किया था.
ये ऐसा वक्त था जब दोनों ही एक दूसरे के कट्टर शत्रु थे. लेकिन समय का पहिया घूमा तो अहमद अल-शरा सीरिया के राष्ट्रपति बन गए. उन्होंने पिछले ही साल सीरिया की बशर अल असद सरकार का तख्तापलट कर दिया और सत्ता पर काबिज हो गए. अब अल शरा बतौर सीरियाई राष्ट्रपति संयुक्य राष्ट्र महासभा की बैठक में शिरकत करने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं.
इस दौरान जनरल डेविड पेट्रायस ने उनका इंटरव्यू लिया है. सोशल मीडिया में ये इंटरव्यू चर्चा में है. इस इंटरव्यू के दौरान एक दुश्मन (जनरल डेविड पेट्रायस) दूसरे दुश्मन (अहमद अल शरा) से, जो अब एक ही मंच पर हैं, से सवाल पूछता है.
ये सवाल दुनिया में बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की गवाही है.
पूर्व सीआईए डायरेक्टर डेविड पेट्रायस सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल शरा से पूछते हैं, "जब मैं इराक में ऑपरेशन सर्ज की कमान संभाल रहा था, तब हम अलग-अलग पक्ष में थे... कृपया हमें यह समझने में मदद करें कि 20 साल पहले इराक में अलकायदा से निकलकर आप आज यहां किस तरह पहुंचे, सीरिया के राष्ट्रपति का पद आपने कैसे हासिल किया?"
Really remarkable UNGA moment in New York: Syria’s President Ahmed al-Sharaa — once a rebel leader with a $10M U.S. bounty on his head — is now being interviewed by ex-CIA Director and US Army general in Iraq David Petraeus at the Concordia Summit. -Petraeus: We were on… pic.twitter.com/JIMzUQW2QF

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









