
अर्शदीप सिंह पर ICC लेगी एक्शन? फाइनल में दिखाया था गुस्सा, कीवी बल्लेबाज को मारी थी गेंद
AajTak
अर्शदीप सिंह ने खिताबी मुकाबले की समाप्ति के बाद कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल से माफी मांग ली थी. डेरिल मिचेल ने उनकी माफी स्वीकार भी कर ली. इसके बावजूद आईसीसी इस घटना की समीक्षा कर सकती है और अर्शदीप सिंह पर एक्शन हो सकता है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया. रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर 96 रनों से जीत हासिल की. भारतीय टीम रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही. इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 के संस्करण में भी खिताब अपने नाम किया था. भारत ऐसी पहली टीम है, जिसने बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप जीता है. साथ ही पहली बार किसी टीम ने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता.
इस शानदार जीत के बीच टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सुर्खियों में हैं. खिताबी मुकाबले के दौरान की गई एक हरकत के कारण अब उनके खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है, फाइनल में अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर के दौरान गेंद को आक्रामक अंदाज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर फेंक दिया था. यह थ्रो सीधे मिचेल के कंधे पर जा लगा, जिसके बाद मैदान पर कुछ पल के लिए माहौल गरमा गया.
गेंद लगने के बाद डेरिल मिचेल काफी नाराज दिखे और उन्होंने तुरंत अंपायर से शिकायत भी की. दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ती देख भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव करना पड़ा और उन्होंने स्थिति को संभाला. इस घटना को लेकर अर्शदीप सिंह पर ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के तहत नियमों के उल्लंघन का मामला बन सकता है. इसके अनुसार किसी बल्लेबाज या खिलाड़ी की ओर खतरनाक तरीके से गेंद या अन्य उपकरण फेंकना खेल भावना के खिलाफ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: मिचेल को क्यों फेंककर मारी गेंद, भारत की महाजीत के बाद अर्शदीप ने खोला राज, VIDEO
देखा जाए तो ऐसे मामले लेवल-1 के दायरे में आते हैं. अब अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का अधिकतम 50 जुर्माना लग सकता है और उनके खाते में 1 या 2 डिमेरिट जोड़े जा सकते हैं. अगर किसी खिलाड़ी के खाते में पिछले 24 महीनों में खाते में चार डिमेरिंट पॉइंट्स हो जाते हैं. तो उस पर एक टेस्ट मैच या दो व्हाइट बॉल मैचों का बैन लगता है.
हालांकि मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह ने खेल भावना दिखाते हुए डेरिल मिचेल से माफी मांग ली. मिचेल ने भी उनकी माफी स्वीकार कर ली, लेकिन इसके बावजूद आईसीसी इस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर सकती है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








