
अर्शदीप सिंह पर भड़के तिलक वर्मा... ड्रेसिंग रूम में बिना परमिशन रिकॉर्ड किया था VIDEO
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में तिलक वर्मा की तेज पारी ने यह संकेत दे दिया है कि वह आगामी टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं. तिलक मैच के बाद अर्शदीप सिंह से काफी नाराज हो गए. इसके पीछे की वजह सामने आई है.
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा खाना खाते नजर आ रहे थे. तभी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह उन्हें बिना अनुमति मोबाइल से रिकॉर्ड करते दिखे.
तिलक वर्मा इस पर अर्शदीप सिंह से काफी नाराज हो गए. उन्होंने गंभीर अंदाज में अर्शदीप से रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा. इस छोटे से वाकये ने फैन्स के बीच चर्चा छेड़ दी और कई लोगों ने इसे खिलाड़ियों के बीच तनाव की तरह देखा. हालांकि जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना प्रैंक का भी हिस्सा हो सकती है.
तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन के बीच गहरी दोस्ती है और तीनों अक्सर एक-दूसरे के साथ हल्के-फुल्के मजाक करते नजर आते हैं. तिलक हाल ही में अर्शदीप सिंह के यूट्यूब व्लॉग में भी दिखाई दिए थे, जिससे साफ होता है कि टीम के अंदर माहौल काफी दोस्ताना है और वायरल वीडियो को लेकर ज्यादा गंभीर होने की जरूरत नहीं है.
तिलक ने बल्ले से काटा गदर ड्रेसिंग रूम की इस हलचल के बावजूद तिलक वर्मा ने मैदान पर शानदार अंदाज में अपनी वापसी दर्ज कराई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मजबूत साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनकी पारी में तीन चौके और तीन शानदार छक्के शामिल रहे. खास बात यह रही कि उन्होंने दुनिया के कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाजों के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाज़ी की और दिखाया कि वह बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
यह पारी इसलिए और भी खास रही क्योंकि तिलक वर्मा हाल ही में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से उबरकर टीम में लौटे हैं. उन्हें टेस्टिकुलर टॉर्शन के कारण इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा था, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हालिया टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. सर्जरी के बाद यह उनका पहला बड़ा मैच था और ऐसे में उनकी तेजतर्रार पारी ने टीम मैनेजमेंट को राहत दी. लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरकर इस तरह की बल्लेबाजी करना उनके आत्मविश्वास और फिटनेस का बड़ा संकेत माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: चाहे कितने भी छक्के मार लो... टूट नहीं सकता इस नेपाली क्रिकेटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









