
अयोध्या: राम मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर रोक अभी रहेगी जारी, सामने आई ये वजह
AajTak
Ayodhya: मकर संक्रांति के अवसर पर निर्माणाधीन राम मंदिर और अस्थाई मंदिर में बहुत ज़्यादा संख्या में दर्शनार्थियों को आने की उम्मीद जताई जा रही है. मंदिर की तरफ से इलायची दाने का प्रसाद ही दर्शन करने वालों को मिलेगा. ये प्रसाद अभी विशेष पैकिंग में दर्शन करने वालों को दिया जाता है.
अयोध्या में राम मंदिर में प्रसाद के रूप में 'इलायची दाना' की व्यवस्था जारी रहेगी. कोविड की वजह से सबसे सुरक्षित और अच्छा इलायची दाने के प्रसाद को माना गया है. ये प्रसाद मंदिर की तरफ़ से दर्शन करने वाले हर दर्शनार्थी को मिलेगा. वहीं दर्शनार्थियों के प्रसाद चढ़ाने पर रोक रहेगी. प्रसाद को लेकर हुआ ये फ़ैसला महत्वपूर्ण है क्योंकि राम जन्मभूमि में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रसाद की व्यवस्था में भी बदलाव करने की बात सामने आई थी.
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का काम तेज़ी से चल रहा है. ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. प्रथम तल के पूर्ण होने के बाद रामलला को उसके गर्भगृह में विराजमान कराया जाएगा. इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट ने ये स्पष्ट कर दिया है कि अयोध्या में जन्मभूमि में अस्थाई मंदिर में रामलला का दर्शन करने वाले भक्तों को प्रसाद चढ़ाने पर लगी रोक जारी रहेगी. कोविड के ताज़ा अलर्ट की वजह से ये फ़ैसला किया गया है. मंदिर की तरफ से इलायची दाने (sugar balls) का प्रसाद ही दर्शन करने वालों को मिलेगा. ये प्रसाद अभी विशेष पैकिंग में दर्शन करने वालों को दिया जाता है. इसे ट्रस्ट ख़ास तौर पर तैयार कराती है.
कोविड के संकट काल में प्रसाद को लेकर व्यवस्था तय की गयी थी. लेकिन ट्रस्ट के पास इस बात को लेकर सुझाव आए थे कि अन्य मंदिरों की तरह प्रसाद की व्यवस्था की जाए. रामलला को मेवे के लड्डू का प्रसाद देने के भी सुझाव आए थे. लेकिन ट्रस्ट के सदस्यों में इस बात को लेकर सहमति बनी कि कोविड की स्थिति को देखते हुए अभी इसकी कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी.
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा, 'कोविड की सतर्कता के मद्देनज़र इलायची दाने का प्रसाद सबसे उपयुक्त है. साथ ही अभी भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य को देखते हुए दर्शन में अल्प अवधि में इसी प्रसाद को सबसे अच्छी तरह वितरित किया जा सकता हैए इसीलिए यही व्यवस्था जारी रहेगी.'
इधर, राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है. वहीं, अस्थाई मंदिर में रोज़ाना 20 हज़ार के क़रीब लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं. मकर संक्रांति को निर्माणाधीन राम मंदिर और अस्थाई मंदिर में बहुत ज़्यादा संख्या में दर्शनार्थियों को आने की उम्मीद जताई जा रही है. फ़िलहाल प्लिन्थ का काम पूरा हो गया है और 161 स्तम्भ खड़े करने का काम चल रहा है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








