
अमेरिकी समलैंगिक एक्टिविस्ट पर Google का खास Doodle, जानें कौन हैं Frank Kameny
AajTak
Google Doodle Today: फ्रैंक कामेनी (Frank Kameny) को अमेरिका में समलैंगिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले शख्स के रूप में याद किया जाता है. फ्रैंक कामेनी का पूरा नाम फ्रैंकलिन एडवर्ड कामेनी (Franklin Edward Kameny) था.
Google Doodle celebrates Frank Kameny Today: गूगल ने आज (2 जून) के अपने डूडल से अमेरिकी समलैंगिक एक्टिविस्ट फ्रैंक कामेनी (Frank Kameny) को समर्पित किया है. फ्रैंक कामेनी (Frank Kameny) को अमेरिका में समलैंगिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले शख्स के रूप में याद किया जाता है. Frank Kameny कौन थे? फ्रैंक कामेनी का पूरा नाम फ्रैंकलिन एडवर्ड कामेनी (Franklin Edward Kameny) था. इनका जन्म 21 मई 1925 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था. फ्रैंकलिन एडवर्ड कामेनी ने 15 साल की उम्र में ही भौतिकी का अध्ययन करने के लिए क्वींस कॉलेज (Queens College) में दाखिला लिया. फ्रैंक कामेनी ने 1957 में हावर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) से खगोल विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की. 1957 में फ्रैंक कामेनी ने आर्मी मैप सर्विस ( Army Map Service) के साथ अमेरिका सरकार के खगोल शास्त्री के रूप में नौकरी की लेकिन उनकी समलैंगिकता की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











