
अमेरिकी जज को पहले मिली धमकी, फिर घर में लगी आग! पति-बेटे ने कूदकर बचाई जान
AajTak
अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना की एक महिला जज को कुछ समय पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. अब उनके घर में आग लगने की खबर है. आग की वजह से उनके पति और बेटा घायल हुए हैं. हालांकि, फिलहाल आग के पीछे किसी के होने के सबूत नहीं मिले हैं.
अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना की जज डायने गुडस्टीन के समुद्र तट स्थित घर में भीषण आग लग गई जिसकी जांच चल रही है. गुडस्टीन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उनके घर में जानबूझकर आग लगाने का कोई सबूत नहीं मिला है. 69 साल की डायने गुडस्टीन डेमोक्रेट्स की तरफ से नॉमिनेट की गईं सर्किट कोर्ट जज हैं. शनिवार को उनके घर लगी भीषण आग में उनके परिवार के तीन लोग घायल हो गए जिनमें उनके पति अर्नोल्ड गुडस्टीन (साउथ कैरोलिना के पूर्व सीनेटर) भी शामिल हैं. घायल अवस्था में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
घर में लगी आग से बचने के लिए गुडस्टीन के पति और उनके बेटे अर्नोल्ड गुडस्टीन II छत से कूद गए थे. शनिवार को जब गुडस्टीन के तीन मंजिला घर में आग लगी तब वो अपने कुत्तों को घुमाने बाहर निकली थीं.
साउथ कैरोलिना के राज्य कानून प्रवर्तन विभाग (SLED) के एक प्रवक्ता ने कहा कि वो आग के कारणों की जांच कर रहे हैं. उन्होंने FITSNews से कहा, 'जांच जारी है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, हमें और जानकारी मिलेगी.'
SLED के प्रमुख मार्क कील ने एक बयान में कहा कि जांच अभी भी चल रही है और रिपोर्ट के बाद ही आग के कारण का पता चलेगा.
कील ने कहा, 'इस समय ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे लगे कि आग जानबूझकर लगाई गई थी. SLED एजेंटों को शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लगने से पहले कोई विस्फोट नहीं हुआ.'
वहीं, साउथ कैरोलिना के चीफ जस्टिस जॉन किट्रिज ने कहा कि आग शायद किसी विस्फोट की वजह से लगी हो सकती है. गुडस्टीन के करीबी सूत्रों ने बताया कि जज को हाल ही में जान से मारने की धमकियां मिली थीं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









