
अमेरिका में 'हाई हील्स' पर क्यों गरमाई सियासत? दो भारतवंशी आपस में भिड़े
AajTak
रिपब्लिकन पार्टी की थर्ड डिबेट में रामास्वामी ने चीनी ऐप टिकटॉक पर बैन लगाने के बारे में सवाल पूछने पर हेली पर निशाना साधा था. रामास्वामी ने कहा था कि निक्की की बेटी अभी भी टिकटॉक का इस्तेमाल करती है. इस पर निक्की भड़क गई और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विवेक को चेतावनी तक दे डाली. निक्की ने कहा कि विवेक उनके परिवार को इस डिबेट से दूर रखें.
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर दोनों ही पार्टियों के भीतर घमासान मचा हुआ है. इस बीच रिपब्लिकन पार्टी की ओर से रेस के दो मजबूत दावेदारों में शामिल भारतवंशी निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है.
लेकिन रिपब्लिकन की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए अब इन दोनों भारतवंशियों के बीच लड़ाई नाटकीय मोड़ ले चुकी है. रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए बुधवार को हुई तीसरी डिबेट के दौरान निक्की हेली और रामास्वामी के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई.
क्या है मामला?
रिपब्लिकन पार्टी की थर्ड डिबेट में रामास्वामी ने चीनी ऐप टिकटॉक पर बैन लगाने के बारे में सवाल पूछने पर हेली पर निशाना साधा था. रामास्वामी ने कहा था कि निक्की की बेटी अभी भी टिकटॉक का इस्तेमाल करती है. इस पर निक्की भड़क गई और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विवेक को चेतावनी तक दे डाली. निक्की ने कहा कि विवेक उनके परिवार को इस डिबेट से दूर रखें.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के पांच संभावित उम्मीदवारों के बीच कैलिफोर्निया में तीसरी डिबेट हुई. इस डिबेट का शीर्षक 'इजरयाल, यूक्रेन, चीन और पार्टी का भविष्य' था.
38 साल के रामास्वामी ने हेली का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली डिबेट में उन्होंने टिकटॉक ज्वॉइन करने को लेकर मेरा मजाक उड़ाया ता जबकि उनकी खुद की बेटी लंबे समय से टिकटॉक का इस्तेमाल करती है. तो आपको दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद के परिवार को देखना चाहिए.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









