
भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता! रिकॉर्ड समय में बनी सहमति
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत कर इस ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार (Free Trade Agreement, FTA) समझौता हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से टेलीफोन पर बातचीत की जिसके बाद इसकी घोषणा की गई है. दोनों देशों के बीच रिकॉर्ड कम समय में हुआ यह ऐतिहासिक समझौता परस्पर लाभकारी साबित होने वाला है.
मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन जब भारत आए थे तब इस समझौते पर बातचीत शुरू हुई थी. दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच महज 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में FTA पूरा हुआ है. उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की साझा महत्वाकांक्षा और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दिखाता है.
यह FTA द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा, दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों तक पहुंच देगा और निवेश को भी बढ़ावा देगा. मुक्त व्यापार समझौता भारत-न्यूजीलैंड के रणनीतिक सहयोग को मजबूत करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के उद्यमियों, किसानों, एमएसएमई, छात्रों और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा.
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि FTA से दोनों देशों के रिश्तों की नींव मजबूत होगी जिससे अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना हो जाएगा. दोनों नेता अगले 15 सालों में न्यूज़ीलैंड से भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश को लेकर भी सहमत हुए.
पीएम मोदी और लक्सन ने खेल, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे द्विपक्षीय सहयोग के अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति का भी स्वागत किया. उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड पार्टनरशिप को और सशक्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
यह पिछले कुछ सालों में भारत का 7वां मुक्त व्यापार समझौता है. इससे पहले भारत ओमान, यूनाइटेड किंगडम (यूके), ईएफटीए देशों, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के साथ FTA कर चुका है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







