
'दोषियों को मौत की सजा दी जाए...', बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर आजतक से बातचीत में बोला परिवार
AajTak
बांग्लादेश के कथित ईशनिंदा के आरोप में 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के बाद देशभर में आक्रोश है. आजतक से खास बातचीत में दीपू के भाई अपू दास ने दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है और कहा कि उनका परिवार सिर्फ इंसाफ चाहता है.
बांग्लादेश के मयमनसिंह शहर में कथित ईशनिंदा के आरोप में 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना ने न सिर्फ बांग्लादेश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गहरी चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है.
आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में मृतक के भाई अपू दास ने दर्द भरे शब्दों में इंसाफ की मांग की. अपू दास ने कहा, "हम सिर्फ न्याय चाहते हैं. जो भी लोग इसमें शामिल थे, उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए. लोग आ-जा रहे हैं, लेकिन मेरा भाई वापस नहीं आएगा."
यह भी पढ़ें: दीपू के साथी वर्कर ही बने दुश्मन, इस्तीफे पर भी नहीं हुए शांत... बांग्लादेश लिंचिंग की खौफनाक कहानी
कथित ईशनिंदा के आरोपों पर दीपू के भाई ने कहा, "वे झूठे हैं. दावा किया गया कि उसने कंपनी के अंदर कुछ गलत कहा, लेकिन हम एक सेकंड के लिए भी इस पर विश्वास नहीं करते. मेरा भाई ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कुछ करेगा.
अपू ने बताया कि दीपू जिस जगह घटना हुई, उससे करीब 60 किलोमीटर दूर अपने कान पर था. उन्होंने बताया, "वह मयमनसिंह में एक फैक्ट्री में काम करता था. अचानक उस पर आरोप लगाए गए और हालात हाथ से निकल गए." उन्होंने यह भी कहा कि अब स्थानीय प्रशासन जांच में सहयोग कर रहा है.
दीपू चंद्र दास मयमनसिंह के स्क्वायर मास्टरबाड़ी इलाके में स्थित पायनियर निट कॉम्पोजिट फैक्ट्री में काम करता था. बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर में कथित ईशनिंदा के आरोप तेजी से फैल गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







