
अमेरिका में मिली वो नदी, जिसके बाद दुनियाभर की नदियों में मिलने लगा गोल्ड?
AajTak
जनवरी 1848 की बात है, जब जेम्स विल्सन नाम के एक शख्स को एक नदी किनारे सोने के टुकड़े मिले. इसके तुरंत बाद से कैलिफोर्निया की सैक्रामेंटो नदी किनारे लगातार गोल्ड मिलने लगा. कुछ ही दिनों में बेहद छोटी आबादी वाले इस इलाके में पूरे अमेरिका की भीड़ जमा हो गई. ये गोल्ड रश था, जिसके बाद बहुत कुछ बदला.
दुनियाभर में बहुत सी नदियां हैं, जिनके किनारे पर सोने के कण मिलते रहे. इसी खूबी की वजह से कई नदियों के किनारे पूरा का पूरा शहर बस गया. इसकी शुरुआत कैलिफोर्निया से हुई थी, जब सैक्रामेंटो नदी के किनारे बालू में सोने के टुकड़े मिलने लगे. ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद लाखों लोग कैलिफोर्निया पहुंचने लगे. इसके बाद दुनिया के कई हिस्सों में गोल्ड रश दिखने लगा.
24 जनवरी 1848 को जेम्स विल्सन मार्शल नदी किनारे एक मिल में लकड़ी का काम कर रहे थे, जब उन्हें सोने के कई टुकड़े मिले. उन्होंने तुरंत मिल मालिक, जो कि एक स्विस नागरिक था, को खबर दी. जांच-पड़ताल पर टुकड़ों के सोना होने की तस्दीक हो गई. दोनों ने इस बात को गुप्त रखने की भरसक कोशिश की लेकिन खबर लीक हो ही गई. इसके बाद जैसे भूचाल आ गया. कैलिफोर्निया में तब छह हजार लोग थे. इसके अलावा केवल सात सौ विदेशी थे. लेकिन सोने का पता लगने के बाद आबादी एकदम से बदली.
इसकी शुरुआत सैन फ्रांसिस्को में एक घटना के साथ हुई. वहां का एक दुकानदार खबर का पता लगाने के लिए नदी किनारे गया और उसे भी गोल्ड मिल गया. ये पता लगते ही पूरा का पूरा सैन फ्रांसिस्को खाली हो गया. सारे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी वहां पहुंच चुके थे. द हिस्ट्री की एक रिपोर्ट कहती है कि उसी साल जून में शहर की तीन-चौथाई आबादी गायब हो चुकी थी. सब सोने की खोज में नदी किनारे बस चुके थे. यही गोल्ड रश था.
लेकिन क्या इस सोने ने सबको अमीर बना दिया? नहीं. लेकिन एक नई चीज हुई. दरअसल हुआ ये कि साल 1849 में अमेरिका की बड़ी पुरुष आबादी लोगों से कर्ज ले चुकी थी, या फिर अपने घर या जमीन को गिरवी रखकर जा चुकी थी. इसके बाद परिवार को पालने का सारा जिम्मा महिलाओं पर आ चुका था. वे घर से बाहर काम करने लगीं. बिजनेस संभालने लगीं. इस तरह से अमेरिका में पहली बार महिलाओं का दायरा बढ़ा.
इस गोल्ड रश में खनन के जरिए साढ़े सात लाख पाउंड से ज्यादा सोना निकाला गया. लेकिन तब तक सतह के ऊपर-ऊपर मिलने वाला सोना खत्म हो चुका था. इसी दौर में हाइड्रोलिक माइनिंग शुरू हुई. इससे और भी गोल्ड निकाला जा सका. धीरे-धीरे सोना खत्म हो रहा था लेकिन खुदाइयां चल रही थीं. इसके खतरों को देखते हुए कोर्ट ने हाइड्रोलिक माइनिंग पर रोक लगा दी और कैलिफोर्निया में खेती-किसानी कराई जाने लगी. अब इसके बड़े हिस्से में हिस्टोरिक पार्क बनाए जा चुके हैं, जो आने वालों को गोल्ड रश की कहानी सुनाते हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









