
अमेरिका में पकड़ा गया अफगान आतंकी... ISIS-K का हमदर्द, पिता को भेजे थे हथियार
AajTak
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने वॉशिंगटन डीसी के पास अफगान नागरिक जान शाह साफी को गिरफ्तार किया है, जिस पर आतंकी संगठन ISIS-K का समर्थन करने और अपने मिलिशिया कमांडर पिता को हथियार मुहैया कराने का आरोप है. यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब बाइडेन प्रशासन की अफगान नीति पर सवाल उठ रहे हैं.
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने बुधवार को जानकारी दी कि अफगानिस्तान से आए एक संदिग्ध आतंकी को वॉशिंगटन डीसी से कुछ दूरी पर गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट ICE की टीम ने की. गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान अफगान नागरिक जान शाह साफी के रूप में हुई है, जो बिना जांच-पड़ताल के अमेरिका में दाखिल हुआ था.
आतंकी संगठन ISIS-K का समर्थक
होमलैंड सिक्योरिटी के मुताबिक, जान शाह साफी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया-खोरासान (ISIS-K) का समर्थक है. उस पर आरोप है कि उसने आतंकवादी संगठन को मदद पहुंचाई और अपने पिता को भी हथियार मुहैया कराए, जो अफगानिस्तान में एक मिलिशिया समूह का कमांडर बताया जा रहा है.
यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब पिछले बाइडेन प्रशासन की अफगान नीति को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. डीएचएस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा, 'बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े राष्ट्रीय सुरक्षा संकटों में से एक को जन्म दिया है.'
'बिना जांच के अमेरिका में घुस गए लाखों अफगान' विभाग ने कहा, 'बाइडेन ने लगभग 1 लाख 90 हजार अफगान नागरिकों को बिना कड़ी जांच के अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दे दी, जिनकी पहचान और मंशा की जांच तब की गई, जब वे अमेरिकी धरती पर पहुंच चुके थे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल 20 जनवरी से लगातार इस गंभीर और अनियंत्रित राष्ट्रीय सुरक्षा संकट को ठीक करने के लिए हर दिन काम कर रहे हैं.'
अफगान नागरिक ने ही किया था नेशनल गार्ड पर हमला गिरफ्तार किए गए आतंकी से अब सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं और जांच आगे बढ़ाई जा रही है. इससे पहले व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड के दो जवानों पर हमला करने वाले आरोपी की भी पहचान अफगान शरणार्थी रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई थी जो बाइडेन प्रशासन के ऑपरेशन एलाइज वेलकम (Operation Allies Welcome) के तहत अमेरिका आया था.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









