
अमेरिका में गुजराती मोटल मैनेजर की गोली मारकर हुई थी हत्या... अब सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
AajTak
51 वर्षीय पटेल अपने मोटल के बाहर किसी हलचल की जांच करने निकले थे, तभी हमलावर ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी. इस घटना के आखिरी पलों का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पटेल आराम से मोटल से बाहर निकलते हैं और पार्किंग में मौजूद हलचल देखने जाते हैं.
अमेरिका के पिट्सबर्ग में शुक्रवार दोपहर एक भारतीय मूल के मोटल मालिक राकेश एहागबन पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 51 वर्षीय पटेल अपने मोटल के बाहर किसी हलचल की जांच करने निकले थे, तभी हमलावर ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी. अब इस घटना के आखिरी पलों का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पटेल आराम से मोटल से बाहर निकलते हैं और पार्किंग में मौजूद हलचल देखने जाते हैं. उसी दौरान हथियारबंद हमलावर स्टैनली यूजीन वेस्ट उनकी ओर बढ़ता है. पटेल उससे पूछते हैं, “आर यू ऑलराइट, बड?” (क्या तुम ठीक हो?) और अगले ही पल वेस्ट उन पर गोली चला देता है.
हमलावर वेस्ट, जो अपनी महिला साथी और एक बच्चे के साथ उसी मोटल में ठहरा हुआ था, हत्या के बाद वहां से फरार हो गया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
गुजरात निवासी थे पटेल
राकेश पटेल मूल रूप से गुजरात के सूरत जिले के बारडोली के पास रायम गांव के रहने वाले थे. घटना के समय वे रॉबिन्सन टाउनशिप के पिट्सबर्ग मोटल के मालिक थे. शुक्रवार दोपहर किसी विवाद की आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले, तो उन्हें सिर में गोली मार दी गई.
यह गोलीबारी उस घटना के कुछ हफ्तों बाद हुई है, जिसमें डलास में 50 वर्षीय भारतीय चंद्रमौली नागमल्लैया की उनके मोटल में उनके परिवार के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. अमेरिका में इस साल अब तक गुजरात मूल के सात मोटल मालिक या प्रबंधक विभिन्न हमलों में मारे जा चुके हैं. गौरतलब है कि अमेरिकी मोटल उद्योग में 60% स्वामित्व गुजराती मूल के लोगों के पास है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









