
अमेरिका में गिरफ्तार हुए दो चीनी जासूस! एग्रो टेररिज्म के बाद यूएस में बढ़ा नया खतरा
AajTak
अमेरिका चीन में बढ़ते तनाव के बीच आए दिन यूएस में चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हो रही है. अब दो चीनी नागरिकों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, चीनी दूतावास ने इन आरोपों से इनकार किया है.
अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को चीन की सुरक्षा सेवा (MSS) के एजेंट होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने मंगलवार को बताया कि इन लोगों पर अमेरिकी नौसेना के ठिकानों के बारे में खुफिया जानकारी जमा करने का आरोप है. दोनों चीनी नागरिकों ने अमेरिकी नौसेना में वैसे लोगों को खोजने की भी कोशिश की जो चीन के लिए जासूसी कर सकते हैं.
जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा कि संदिग्धों ने 2022 में उत्तरी कैलिफोर्निया में एक मनोरंजन केंद्र के लॉकर में कम से कम 10,000 डॉलर डाले जिसके बदले में उन्हें अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई. यह जानकारी कथित चीनी जासूसों ने पहले ही चीनी खुफिया एजेंसियों को दे दी थी.
जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा कि ओरेगन के हैप्पी वैली में रहने वाले 38 साल के युआनस चेन और अप्रैल में पर्यटक वीजा पर चीन से ह्यूस्टन पहुंचे 39 वर्षीय लिरेन रयान लाई को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया.
इसमें कहा गया है कि दोनों ने चीन की सरकारी सुरक्षा मंत्रालय की ओर से काम किया और सोमवार को पहली बार वो ओरेगन के ह्यूस्टन और पोर्टलैंड में संघीय अदालत में पेश हुए.
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जानकारी किसने उपलब्ध कराई या भर्ती के लिए अमेरिकी सेना के किन सैनिकों को टार्गेट किया गया.
जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा कि 2022 की घटना के बाद भी दोनों चीनी जासूसों ने चीन की सुरक्षा सेवा के लिए काम करना जारी रखा जिसमें अमेरिकी नौसेना के रैंको के भीतर MSS के लिए संभावित रूप से काम करने वाले सैनिकों की पहचान करना भी शामिल था.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










