
अमेरिका में अश्वेत युवक के साथ पुलिस अधिकारियों की बर्बरता, पिटाई का वीडियो आया सामने, बाइडेन ने की निंदा
AajTak
मेम्फिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को टायर निकोलस की हिंसक पिटाई के एक घंटे से अधिक का फुटेज जारी किया, जिसमें अधिकारियों ने एक अश्वेत ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा और बहुत पीटा. ये वीडियो निकोलस की हत्या के एक दिन बाद सामने आया है.
अमेरिका के मेम्फिस शहर में 29 वर्षीय अश्वेत युवक को पुलिस अधिकारियों ने पीट-पीटकर मार डाला. शुक्रवार को इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी अश्वेत व्यक्ति टायर निकोलस को बुरी तरह पीट रहे हैं.
मेम्फिस के अधिकारियों ने शुक्रवार को टायर निकोलस की हिंसक पिटाई के एक घंटे से अधिक का फुटेज जारी किया, जिसमें अधिकारियों ने एक अश्वेत ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा और बहुत पीटा. ये वीडियो निकोलस की हत्या के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उसे पीटने वाले सभी अधिकारी अश्वेत हैं.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों ने 29 साल के FedEx कार्यकर्ता टायर निकोल्स को तीन मिनट तक बुरी तरह पीटा और उसको अपशब्द कहे. निकोलस के वकील ने इस हमले की तुलना 1991 में लॉस एंजिल्स के मोटर चालक रॉडनी किंग की कुख्यात पुलिस पिटाई से की है.
ABC NEWS SPECIAL REPORT: Memphis officials release video of Tyre Nichols’ confrontation with police. https://t.co/nTbQxunsCE https://t.co/ICRbiMdF8O
इस फुटेज में एक अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं तुम पर हमला करने जा रहा हूं. इस दौरान एक अधिकारी उसे पकड़ता है और दूसरा पीटना शुरू करता है. जब अधिकारी निकोलस को गाड़ी से बाहर निकालते तो वो कहता है कि उसने कुछ नहीं किया, लेकिन अधिकारियों का ग्रुप उसे जमीन पर पटक देता है. इस दौरान एक अधिकारी चिल्लाता है, "जमीन पर उतरो! उसे नीचे उतारो!"

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









