
अमेरिका ने भारतीयों को दी खास सुविधा, जारी किए 2.5 लाख नए वीजा स्लॉट्स
AajTak
भारतीय यात्रियों के लिए 2.5 लाख अतिरिक्त वीजा स्लॉट्स खोले गए हैं, जिसमें पर्यटक, कुशल कामगार और छात्रों को बड़ा बेनिफिट होगा. इस कदम से भारत-अमेरिका संबंधों को और बल मिलेगा. भारत में अमेरिकी मिशन ने बताया कि इसी साल अब तक 60 लाख भारतीय अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं.
अमेरिका ने भारतीय यात्रियों के लिए 2.5 लाख अतिरिक्त वीजा स्लॉट्स जारी करने का ऐलान किया है. इस अहम फैसले से भारतीय नागरिकों को पर्यटन, रोजगार और शिक्षा के लिए अमेरिका जाने में आसानी होगी. अमेरिकी मिशन ने कहा कि ये नए स्लॉट्स भारतीय कैंडिडेट्स को समय पर इंटरव्यू लेने में मदद करेंगे, जो कि भारत-अमेरिका संबंधों की रीढ़ हैं.
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इस मौके पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वीजा प्रोसेस को सुधारने और तेजी लाने का लक्ष्य रखा था और मुझे गर्व है कि हम इस वादे को पूरा कर पाए हैं. हमारी कॉन्सुलर टीम्स एम्बेसी और चार कॉन्सुलेट्स इस पर लगातार काम कर रही हैं, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.”
यह भी पढ़ें: अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन से 50 से ज्यादा लोगों की मौत, मेक्सिको में 'जॉन' का कहर
12 लाख से ज्यादा लोग कर चुके अमेरिका की यात्रा
2024 में अब तक 12 लाख से ज्यादा भारतीय अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं, जो 2023 के समान अवधि की तुलना में 35 फीसदी ज्यादा है. अमेरिकी मिशन ने लगातार दूसरे वर्ष एक मिलियन से ज्यादा नॉन-इमीग्रेंट वीजा एप्लिकेशन को पार कर लिया है. अमेरिकी एंबेसी ने कहा, "इस गर्मी में छात्र वीजा सीजन के दौरान, हमने रिकॉर्ड संख्या में वीजा प्रोसेस किए और सभी फर्स्ट-टाइम कैंडिडेट्स को हमारे पांच कॉन्सुलर सेक्शन में समय पर अपॉइंटमेंट मिल सके."
यह भी पढ़ें: भारत को मिले UNSC की स्थायी सदस्यता, अमेरिका के बाद खुलकर सपोर्ट में आए ये भी देश

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







