
अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया, लंदन जाने की फिराक में थी
AajTak
खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया. वह लंदन जाने की फिराक में थी. लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया. अभी अमृतपाल सिंह की पत्नी से पूछताछ की जा रही है.
भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी को गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया. वह लंदन जाने की फिराक में थी. लेकिन फ्लाइट में बैठने से पहले ही उसे हिरासत में ले लिया गया. अभी अमृतपाल सिंह की पत्नी से पूछताछ की जा रही है.
पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर 18 मार्च को कार्रवाई की थी. इस दौरान पुलिस ने उसके सैकड़ों साथियों और समर्थकों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, अमृतपाल अपने कुछ करीबियों के साथ भागने में कामयाब हो गया था. तब से पुलिस लगातार उसके तलाश में जुटी है. इतना ही नहीं पुलिस उसके परिवार के लोगों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है.
किरणदीप कौर कौन है? अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में UK की एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी. फरवरी में अमृतपाल से शादी के बाद किरणदीप कौर पंजाब ही रहने लगीं और इन दिनों अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहती हैं. किरणदीप की पारिवारिक जड़ें जालंधर में बताई जाती हैं.
किरणदीप और अमृतपाल की शादी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा गठित संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के महीनों बाद हुई थी.
किरणदीप कौर से हो चुकी पूछताछ पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों उसकी पत्नी किरणदीप कौर से पूछताछ की थी. ये पूछताछ अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के लिए कथित विदेशी फंडिंग के सिलसिले में की गई थी. पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि अमृतपाल को 35 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है. सूत्रों ने कहा कि पंजाब पुलिस फंडिंग तंत्र का पता लगाने के लिए अमृतपाल, उनकी पत्नी, पिता और अन्य रिश्तेदारों के बैंक खातों की भी जांच कर रही है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अमृतपाल सिंह ने विदेशी स्रोतों से मिले पैसों को खर्च कर अपने और अपने आदमियों के लिए नई एसयूवी खरीदी.
लव स्टोरी से क्राउड फंडिंग तक... जानिए अमृतपाल की पत्नी से पुलिस ने किए क्या-क्या सवाल

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










