
अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर में टारगेट किलिंग, लश्कर-जैश की साजिश... TRF के इन टेरर मॉड्यूल ने बढ़ाई चिंता
AajTak
Pahalgam Terror Attack: जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले के तुरंत बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में हाईलेवल बैठक बुलाई थी.
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया है, जिसमें 26 लोगों के मौत की आशंका है. हालांकि, अभी तक 16 मौत की पुष्टि हुई है. करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस हमले के तुरंत बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में हाईलेवल बैठक बुलाई. जेद्दा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे फोन पर बात की है. गृहमंत्री दिल्ली से श्रीनगर पहुंच चुके हैं. उनके साथ आईबी चीफ और गृहसचिव भी मौजूद हैं.
आंतरिक सुरक्षा सूत्रों ने इंडिया टुडे ग्रुप को बताया है कि पहलगाम में आतंकी हमला प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की संयुक्त साजिश का नतीजा है. पाकिस्तान के इशारे पर ये आतंकी संगठन छोटे-छोटे 'हिट स्क्वॉड' का इस्तेमाल कर आतंकी हमले कर रहे हैं. अमरनाथ यात्रा से पहले आज का हमला तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच भय पैदा करने और उन्हें परेशान करने के लिए किया गया है. ऐसा हमला सोनमर्ग में भी किया गया था.
इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) ने ली है. टीआरएफ का 'हिट स्क्वॉड' और 'फाल्कन स्क्वॉड' आने वाले दिनों में कश्मीर में बड़ी चुनौती पेश कर सकता है. इस आतंकी मॉड्यूल को टारगेट किलिंग को अंजाम देने, जंगली और ऊंचे इलाकों में छिपने के लिए ट्रेंड किया गया है. सूत्रों ने बताया कि अपेक्षाकृत नए मॉड्यूल 'फाल्कन स्क्वॉड' को अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी खेप मिली है, जिसका इस्तेमाल हमलों के लिए हो रहा है.
कुछ महीने पहले सुरक्षा बलों पर हमले से संबंधित अलर्ट भी जारी किया गया था. इंटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कैडर की भर्ती करने के लिए फाल्कन स्क्वॉड से संबंधित खुफिया सूचना दी थी. यह स्क्वॉड "हिट एंड रन" की रणनीति के साथ 'ओवर ग्राउंड वर्कर्स' के साथ काम करता है. सूत्रों के अनुसार, 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रॉक्सी ग्रुप है. 'फाल्कन स्क्वॉड' इसके मॉड्यूल में से एक है. लश्कर कश्मीर में टारगेट किलिंग के लिए सीधे आदेश दे रहा है.
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के बाद टीआरएफ एक ऑनलाइन यूनिट के रूप में शुरू हुआ था. माना जाता है कि टीआरएफ को बनाने का मकसद लश्कर जैसे आतंकी संगठनों को कवर देना है. बैकडोर से पाक सेना और आईएसआई इसकी मदद करती है. टीआरएफ ज़्यादातर लश्कर के फंडिंग चैनलों का इस्तेमाल करता है. गृह मंत्रालय ने मार्च में राज्यसभा को बताया था, "द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा संगठन है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







