
अमरनाथ यात्रा के लिए सिक्योरिटी फोर्सेज की तैयारी तेज, LG मनोज सिन्हा ने की इंतजामों की समीक्षा
AajTak
लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सिक्योरिटी ग्रिड के कामकाज की भी समीक्षा की और आर्मी, CAPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा यात्रा की फूलप्रूफ सिक्योरिटी के लिए उठाए जा रहे अहम कदमों को देखा. उन्होंने कंटिंजेंसी प्लान, पुलिस और सिक्योरिटी कर्मियों की तैनाती, लाइन डिपार्टमेंट्स की तैयारियों और रिस्पॉन्स मैकेनिज्म की भी समीक्षा की.
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिक्योरिटी सिस्टम और सिक्योरिटी एजेंसियों द्वारा किए गए इंतजामों की समीक्षा की जा रही है. लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को एक हाई-लेवल मीटिंग करके अमरनाथ यात्रा के लिए सिक्योरिटी इंतजामों का जायजा लिया.
लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सिविल प्रशासन अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आर्मी, सिक्योरिटी फोर्सेज और बाकी सभी अहम स्टेकहोल्डर्स को आपस में बेहतर तालमेल रखने का निर्देश दिया ताकि ये पवित्र यात्रा शांति और सफलता के साथ हो सके.
लेफ्टिनेंट गवर्नर ने सिक्योरिटी ग्रिड के कामकाज की भी समीक्षा की और आर्मी, CAPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा यात्रा की फूलप्रूफ सिक्योरिटी के लिए उठाए जा रहे अहम कदमों को देखा. उन्होंने कंटिंजेंसी प्लान, पुलिस और सिक्योरिटी कर्मियों की तैनाती, लाइन डिपार्टमेंट्स की तैयारियों और रिस्पॉन्स मैकेनिज्म की भी समीक्षा की और सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन पर जोर दिया.
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के CEO और लेफ्टिनेंट गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. मनदीप के. भंडारी ने यात्रा के इंतजामों और यात्रियों के लिए सुविधाओं को बेहतर करने के लिए उठाए गए अहम कदमों का पूरा ब्योरा दिया ताकि यात्रा सुचारू रूप से हो सके.
बता दें कि पहलगाम आतंकी घटना के बाद इस साल सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. 700 से ज्यादा हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए गए हैं जो फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर से जुड़े हैं. पहलगाम हमले के बाद एरिया डोमिनेशन सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. अभी तक लगभग 3,50,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.
इस मीटिंग में चीफ सेक्रेटरी अतुल दुल्लू, डीजीपी जम्मू-कश्मीर नलिन प्रभात, लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव (GoC 15 कॉर्प्स), स्पेशल डायरेक्टर जनरल (कोऑर्डिनेशन) एस.जे.एम. गिलानी, जॉइंट डायरेक्टर IB पंकज ठाकुर, ADGP CID जम्मू-कश्मीर नितीश कुमार, ADG CRPF राजेश कुमार, अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के CEO और लेफ्टिनेंट गवर्नर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. मनदीप के. भंडारी, डिवीजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार, डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, IGP कश्मीर वी.के. बिरदी, IGP जम्मू भीम सेन तूती और पुलिस, आर्मी, CAPF (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स) और इंटेलिजेंस एजेंसियों के सीनियर अफसर शामिल हुए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







