
अभिषेक शर्मा के लिए पहेली बन गए ऑफ-स्पिनर, वर्ल्ड कप में तीसरी बार शिकार, जैक्स ने यूं जाल में फंसाया
AajTak
अभिषेक शर्मा मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से लगातार फ्लॉप हुए हैं. केवल जिम्बाब्वे के खिलाफ ही उनके बल्ले से एक तूफानी अर्धशतक निकला था. बाकी पारियों में अभिषेक ने निराश किया है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भारतीय कुछ खास नहीं रहा है. अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में अभिषेक ने 7 गेंदों का सामना किया और दो चौके लगाए. अभिषेक को ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने पवेलियन भेजा.
विल जैक्स ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद 85.4 KMPH की रफ्तार से डाली, जो काफी अंदर की ओर टर्न हो रही थी. अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में क्रीज से बाहर निकले. गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगी, जिससे सही टाइमिंग नहीं हो पाई. डीप मिडविकेट से अंदर आते हुए फिल साल्ट ने आसान सा कैच पकड़ लिया,. इस तरह ऑफ स्पिनर विल जैक्स ने अभिषेक को अपना शिकार बना लिया.
देखा जाए तो अभिषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार ऑफ स्पिनर का शिकार बने हैं. उन्होंने पांच पारियों में ऑफ-स्पिनर का सामना किया है. ऑफ स्पिनर के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप में 27 गेंदों पर 29 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 9.66 और स्ट्राइक रेट 107.40 रहा है.
विश्व कप में अभिषेक शर्मा (ऑफ स्पिनर्स के खिलाफ) कुल इनिंग्स: 5 कुल गेंदें: 27 रन 29: आउट: तीन बार औसत: 9.66, स्ट्राइक रेट: 107.40
अभिषेक शर्मा ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन पारियों में शून्य के स्कोर बनाए. फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रनों का योगदान दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने जरूर 55 रनों की तूफानी पारी खेली. लेकिन वेस्टइंडीज (10 रन) और इंग्लैंड के विरुद्ध उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल पाए. अभिषेक ने मौजूदा विश्व कप में कुल 7 पारियों में 12.71 की बेहद खराब औसत से 89 रन बनाए हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








