
अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान? सलमान आगा ने भारत-पाक मैच से पहले बताई वजह
AajTak
एशिया कप 2025 में 0-3 से हार के बावजूद पाकिस्तान भारत के खिलाफ आसान जीत नहीं चाहता, बल्कि सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम से मुकाबला करना चाहता है. कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक शर्मा के खेलने की इच्छा जताई है. स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद अभिषेक के फिट होने की उम्मीद है.
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले पर सभी की नजर है. सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा को लेकर है. अभिषेक ने वर्ल्ड कप का पिछला मैच नहीं खेला था. उनकी जगह संजू सैमसन ने ओपनिंग की थी. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बरकरार है.
एशिया कप में अभिषेक ने पाक के खिलाफ 31, 74 और 5 रनों की पारी खेली थी. भारत ने तीनों मैच में जीत हासिल की थी. अब वर्ल्ड कप के मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा चाहते हैं कि भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन उतारे जिसमें अभिषेक शर्मा शामिल हों.
अभिषेक की चुनौती के लिए तैयार पाकिस्तान
बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक पिछले कुछ समय से दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं. वह पावरप्ले में ही मैच खत्म करने की क्षमता रखते हैं. एशिया कप में पाकिस्तान ने इसका अनुभव भी किया था.
यह भी पढ़ें: कोलंबो में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? भारत-पाक मैच से पहले जान लें प्रेमदासा स्टेडियम से जुड़ा हर आंकड़ा
हालांकि 25 वर्षीय बल्लेबाज हाल ही में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलते समय उन्हें 103 डिग्री बुखार था. बाद में पेट के संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. उनका वजन भी थोड़ा कम हुआ और 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच में वह नहीं खेल सके.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








