
अब IT रिटर्न भरना होगा और आसान, 7 जून को लॉन्च हो रहा नया पोर्टल
Zee News
आयकर विभाग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि नए ई-फाइलिंग पोर्टल का उपयोग व्यक्तिगत करदाता या बिजनेस कैटेगरी के करदाता दोनों कर सकेंगे.
नई दिल्ली: आयकर विभाग अगले महीने एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करने की तैयारी कर रहा है. Income Tax रिटर्न भरने वालों को अब नए पोर्टल पर ही काम करना होगा. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नया पोर्टल अधिक सुविधाजनक होगा. मौजूदा वेब पोर्टल को इस दौरान हटा दिया जाएगा. मौजूदा पोर्टल 1 जून से 6 जून तक ‘ब्लैकआउट अवधि’ में रहेगा. सीबीडीटी ने करदाताओं से कहा कि अगर कोई जरूरी दस्तावेज जमा करना है या अपलोड अथवा डाउनलोड करना है, उसे 1 जून से पहले पूरा कर लें ताकि पोर्टल बंद (एक से छह जून) रहने के दौरान कोई समस्या नहीं हो. 7 जून से लाइव होगा नया पोर्टल इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग का नया पोर्टल 7 जून से लाइव हो जाएगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुराने पोर्टल ‘’ के स्थान पर नया पोर्टल लॉन्च होगा. बीते वित्त वर्ष 2020-21 के आखिरी दिन 31 मार्च को आयकर विभाग के मौजूदा ई-रिटर्न फाइलिंग पोर्टल पर बड़ी तकनीकी खराबी आई थी. ऐसे में नया पोर्टल लॉन्च करने की ये खबर काफी अहम है.More Related News






