
'अब महागठबंधन खत्म', तेजस्वी को CM चेहरा बनाए जाने पर चिराग का तंज, सम्राट चौधरी बोले- लालू यादव ने कांग्रेस को टॉर्चर करके...
AajTak
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है. चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की घोषणा जबरन की गई है. सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर सीधा हमला बोला.
महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद बिहार की सियासत में नई जुबानी जंग छिड़ गई है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है.
मुजफ्फरपुर के बोचहां में लोजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा, “तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की घोषणा जबरन की गई है. यह जनता तक भरोसा नहीं पहुंचा पाएगी. अब महागठबंधन खत्म है.”
चिराग ने कहा कि एनडीए की लहर साफ दिख रही है. उन्होंने कहा, “जहां-जहां जा रहा हूं, जनता का रुझान एक ही दिशा में है- 14 नवंबर को एनडीए की सरकार बन रही है. अब जिम्मेदारी आपकी है कि बोचहां से लोजपा का विधायक विधानसभा में पहुंचे. अगर गलती से विपक्ष को चुन लिया तो अगले पांच साल तक वह यही कहेगा कि सरकार सहयोग नहीं कर रही.”
उन्होंने बेबी कुमारी का जिक्र करते हुए भावनात्मक लहजे में कहा, “2015 में मेरे पिता रामविलास पासवान जी ने इन्हें बुलाकर टिकट देने की कोशिश की थी, लेकिन पारिवारिक कारणों से संभव नहीं हो पाया. तब भी जनता ने इन्हें निर्दलीय जिताकर भेजा था. इस बार फिर इन्हें भेजेंगे तो वह मेरे पिता जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.”
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












