
'अब खामेनेई को खत्म करेंगे, हमले के नए तरीके...', ईरान ने किया हॉस्पिटल पर अटैक तो इजरायल का खुला ऐलान
AajTak
सोरोका अस्पताल पर हमले के बाद इजरायल के रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर के खात्मे का खुला ऐलान कर दिया है. साथ ही उन्होंने खामेनेई को कायर बताते हुए कहा, 'कायर ईरानी तानाशाह एक मजबूत बंकर के अंदर बैठा है और जानबूझकर इजरायल में अस्पतालों और आवासीय बिल्डिंगों पर हमले करा रहा है.'
ईरान द्वारा सोरोका अस्पताल पर मिसाइल दागने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री ने तेहरान पर नए तरीके हमले करने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खात्मे का खुली चेतावनी दी है. इससे पहले इजरायली पीएम ने भी ईरान को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.
रक्षा मंत्री इज़रायल कैट्ज़ ने कहा कि दक्षिणी इज़रायल में सोरोका अस्पताल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किए जाने के बाद ईरान के नेता अली खामेनेई को वॉर क्राइम के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा.
कैट्ज़ ने खामेनेई को कायर बताते हुए कहा, 'कायर ईरानी तानाशाह एक मजबूत बंकर के अंदर बैठा है और जानबूझकर इजरायल में अस्पतालों और आवासीय बिल्डिंगों पर हमले करा रहा है.' उन्होंने चेतावनी दी, 'ये सबसे खराब किस्म के वॉर क्राइम हैं और खामेनेई को उनके अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा.'
कैट्ज़ ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आईडीएफ को ईरान में रणनीतिक लक्ष्यों और तेहरान में सरकार से संबंधित लक्ष्यों पर हमले तेज करने का निर्देश दिया है, ताकि इजरायल के लिए खतरों को खत्म किया जा सके और अयातुल्ला शासन को अस्थिर किया जा सके.
नेतन्याहू ने भी दी चेतावनी
रक्षा मंत्री से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी थी. नेतन्याहू ने सरोका अस्पताल और अन्य नागरिक इलाकों पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने के बाद जोरदार जवाब देने की कसम खाई. नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, 'ईरान के आतंकवादी तानाशाह (अयातुल्ला अली खामेनेई) के सैनिकों ने सरोका अस्पताल और नागरिक आबादी पर मिसाइलें दागीं. अब ईरान को इसकी पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










