
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
ABP News
Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं अब उनकी सेहत में सुधार दिख रहा है. ऐसे में जानते हैं वे कब अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं?
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पिता और जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान को 17 फरवरी, 2026 को माइनर ब्रेन हैमरेज की वजह से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 90 साल के सलीम खान का तब से अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दौरान कई सेलिब्रिटी, दोस्त और परिवार के सदस्य उनसे हॉस्पिटल में उनका हाल-चाल जानने पहुंचे. वहीं अब,कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को जल्द ही हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है क्योंकि उनकी रिकवरी में पॉजिटिव साइन मिले हैं.
सलमान खान के पिता सलीम खान कब होंग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज?ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो मशहूर राइटर को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को ब्रेन क्लॉट हुआ था, जिसका अब इलाज हो गया है, और सलमान खान के पिता के अगले तीन से चार दिनों में घर लौटने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि सलीम का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है, जिससे खान परिवार राहत और खुशी महसूस कर रहा हैय
जावेद अख्तर और डेजी शाह ने भी दिया था हेल्थ अपडेटहाल ही में, खान के पुराने साथी और जाने-माने राइटर जावेद अख्तर ने भी सलीम खान का हेल्थ अपडेट दिया था और कहा था कि वे कुर्सी पर बैठ आ रहे हैं यानी वे ठीक हो रहे हैं. इसके अलावा, सलमान खान की को-स्टार रहीं डेज़ी शाह ने भी बताया था कि सलीम खान की सर्जरी हुई है और वह ठीक हो रहे हैं, हालांकि वह उनसे पर्सनली नहीं मिल पाईं.
सलीम खान को क्या हुआ था? रिपोर्ट्स के मुताबिक, राइटर का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया कि खान को हल्का हेमरेज हुआ था. उन्होंने कहा कि एक छोटा प्रोसीजर किया गया, जो सफल रहा. हालांकि, उन्होंने कहा था कि सलीम खान की उम्र को देखते हुए, ठीक होने में ज़्यादा समय लग सकता है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












