
'अब अपना परमाणु बम बनाएं...', ईरान वॉर ने बदला तुर्की का जनमत, एर्दोगान पर देश को न्यूक्लियर पावर बनाने का प्रेशर
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच हाल के जंग ने तुर्की के जनमत को प्रभावित किया है. अब तुर्की का बड़ा वर्ग चाहता है कि देश को परमाणु बम हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए. गौरतलब है कि तुर्की परमाणु अप्रसार संधि का हस्ताक्षरकर्ता है इस नाते वह कानूनी रूप से न तो परमाणु बना सकता है और न ही दूसरे देशों से हासिल कर सकता है.
तुर्की की परमाणु बम की हसरत हाल के सालों में वैश्विक भू-राजनीति के संदर्भ में चर्चा का विषय रही हैं. ईरान पर इजरायली और अमेरिकी हमले ने तुर्की की परमाणु बम की इच्छा को और भी बलवती कर दिया है. ईरान पर हुए हमले के बाद एक सर्वे में तुर्की के नागरिकों ने परमाणु बम की इच्छा को खुले रूप से जाहिर किया है.
ईरान पर तुर्की के हमले के बाद तुर्की की एजेंसी रिसर्च इस्तांबुल ने 1 से 15 जुलाई के बाद एक सर्वे किया. इसमें 71 प्रतिशत भागीदारों ने राय की दी कि अब समय गया है कि तुर्की को परमाणु बम विकसित करने के लिए काम शुरू कर देना चाहिए. जबकि 18 फीसदी लोगों ने परमाणु बम को जरूरी नहीं बताया.
वेबसाइट मिडिल आई में छपी खबर के अनुसार इस सर्वे में शामिल आधा लोग हमले की स्थिति तुर्की के एयर डिफेंस सिस्टम की जवाबी हमले की क्षमता पर संदेह करते हैं.
ये सर्वे बताता है कि ईरान पर हुए हमले के बाद तुर्की में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अकुलाहट बढ़ी है.
परमाणु बम को लेकर क्या कहता है तुर्की का जनमत
तुर्की चाहता है कि उसके पास परमाणु क्षमता हो ताकि वह क्षेत्रीय तनावों में अपनी सैन्य ताकत दिखा सके और अपने विरोधी देशों जैसे इजराइल और पड़ोसी शक्तियों के खिलाफ मजबूत स्थिति में रहे. लेकिन तुर्की 1979 में परमाणु अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षर कर चुका है. तुर्की का ये कदम उसे वैधानिक रूप से परमाणु बमों को विकसित करने, हासिल करने या फिर टेस्ट करने से रोकता है.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





