
अबरार अहमद का होगा मुस्ताफिजुर रहमान जैसा हाल? क्या IPL की तरह 'द हंड्रेड' से हटाना संभव! जानें नियम
AajTak
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को BCCI के आदेश पर KKR ने IPL 2026 से रिलीज किया था, अब पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने हंड्रेड 2026 में साइन किया है, लेकिन भारतीय फैन्स इस बात का भारी विरोध कर रहे हैं, अब सवाल है कि क्या अबरार का भी मुस्ताफिजुर जैसा हाल होगा? IPL में BCCI राज करता है, लेकिन हंड्रेड ECB के नियंत्रण में है, ऐसे में आगे क्या हो सकता है.
पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) का 'द हंड्रेड 2026' साइनिंग विवाद भारत में छाया हुआ है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या उनका भी मुस्ताफिजुर रहमान जैसा IPL वाला हाल होगा? भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का जिस तरह प्रभुत्व है, क्या ऐसे में 'द हंड्रेड' से अबरार अहमद की भी छुट्टी हो सकती है.
पहले इस पूरे बखेड़े की कहानी समझ लीजिए...पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को काव्या मारन के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी सराइइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने लंदन में खरीदा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा. पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदना ही बवाल की असली वजह है. लोग काव्या मारन को ट्रोल कर रहे हैं.
इस सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी की कमान उद्योगपति कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) के सन ग्रुप के पास है और टीम की सीईओ उनकी बेटी काव्या मारन (Kavya Maran) हैं. IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की CEO भी काव्या ही हैं. इसी वजह से सवाल उठे रहे हैं.
क्योंकि जिस अबरार अहमद को भले ही काव्या मारन ने इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड के लिए £1,90,000 (लगभग ₹2.34 करोड़) में खरीदा हो, उसका धन तो भारत की धरती से ही जाएगा. और यही अबरार कई मौकों पर भारतीय टीम को लेकर कई इशारे कर चुका है, और भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर भी जहर उगल चुका है.
यह भी पढ़ें: जिस अबरार को काव्या मारन ने खरीदा... उसने भारत के खिलाफ हमेशा उगला है जहर, भारतीय क्रिकेटर को दिया था 'चैलेंज'
जब अबरार पर करोड़ों की बोली लगी तो सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर और CEO काव्या मारन खुद नीलामी में मौजूद थीं. हालांकि जब अबरार को लेकर बवाल बढ़ा तो कोच डेनियल विटोरी ने इस मामले में सफाई दी और कहा हमने नीलामी में हर ऑप्शन खुला रखा था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








