
अफसोस है, लेकिन शिकायत नहीं… ऑस्ट्रेलिया दौरे की यादों में खोए ईशांत शर्मा, व्हाइट बॉल करियर पर दिया बड़ा बयान
AajTak
ईशांत शर्मा को इस बात का मलाल है कि उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले. 37 साल के ईशांत शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में जरूर शानदार प्रदर्शन किया और 105 मुकाबले खेले. ईशांत विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए खेलते नजर आए थे.
भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का क्रिकेट करियर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. ईशांत काफी सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के बाद से ईशांत शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं मिला. 37 साल के ईशांत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और घरेलू क्रिकेट में अब भी एक्टिव हैं. ईशांत आईपीएल 2026 में एक बार फिर गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते नजर आएंगे.
ईशांत शर्मा ने भारत के लिए 105 टेस्ट मैच खेलकर 311 विकेट लिए थे. हालांकि ईशांत व्हाइट बॉल क्रिकेट में उतने सफल नहीं हो पाए. ईशांत ने 80 ओडीआई और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जहां उनके नाम पर क्रमश: 115 और 8 विकेट दर्ज हैं. ईशांत को इस बात का अफसोस है कि वो भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट उतना नहीं खेल पाए.
यह भी पढ़ें: 'सूर्या भाई की एनर्जी, टीम के फास्ट बॉलर...', ऋषभ पंत ने बताए T20 वर्ल्ड कप के पावर बूस्टर्स के नाम
ईशांत शर्मा ने आजतक के कार्यक्रम 'सलाम क्रिकेट' में कहा, "हां, थोड़ा अफसोस जरूर है कि मैं ज्यादा व्हाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल पाया. लेकिन मैं आमतौर पर अफसोस या शिकायतों के साथ नहीं जीता. हमेशा आगे क्या करना है, उसी के बारे में सोचता हूं और खुद में कमियां ढूंढने की कोशिश करता हूं. अगर आप अपनी गलतियां ढूंढते हैं, तो सुधार का मौका मिलता है. लेकिन अगर आप दूसरों में गलतियां ढूंढते हैं, तो सिर्फ बहाने बनते हैं. मेरी सोच ऐसी ही है."
...जब ईशांत ने पोटिंग के उड़ाए थे होश! ईशांत शर्मा ने अपने करियर में कई यादगार स्पेल डाले, लेकि जनवरी 2008 में पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी घातक गेंदबाजी आज भी फैन्स को याद है. उस मुकाबले में ईशांत ने दोनों ही पारियों में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को चलता किया था. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में तो ईशांत ने लगातार नौ ओवर्स का शानदार स्पेल डाला, जिसकी तारीफ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ ने भी की थी.
ईशांत शर्मा पर्थ टेस्ट मैच को लेकर कहते हैं, 'उस समय मैं काफी युवा था. मैं सिर्फ अपना दूसरा या तीसरा टेस्ट मैच खेल रहा था. मुझे यह भी नहीं पता था कि मीडिया क्या कह रही है या लोग क्या बात कर रहे हैं. मैं सिर्फ अपनी गेंदबाजी पर ध्यान दे रहा था. अच्छी बात यह थी कि मैंने पूरा फर्स्ट क्लास सीजन खेला था, इसलिए मैं लय में था और लगातार मैच खेल रहा था. वही लय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जारी रही. फिर वो स्पेल आया और अगर आप देखें तो ऐसे स्पेल फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सामान्य होते हैं.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








