
अफसरों के ट्रांसफर और तैनाती पर SC में सुनवाई पूरी, केंद्र ने कहा- दिल्ली को अराजक हाथों में नहीं दे सकते
AajTak
दिल्ली सरकार और एलजी के बीच अफसरों की तैनाती और तबादले के अधिकार पर रार के मामले में SC में सुनवाई पूरी हो गई है. केंद्र सरकार ने पांच जजों की संविधान पीठ के सामने गुहार लगाई कि मामले को बड़ी बेंच के सामने सुनवाई के लिए भेजा जाए.
दिल्ली सरकार और एलजी के बीच अधिकारियों की तैनाती और तबादले के अधिकार पर रार के मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में सुनवाई पूरी हो गई है. केंद्र सरकार ने अपनी दलील में कहा कि अधिकारियों पर नियंत्रण का अधिकार देकर दिल्ली को अराजक हाथों में नहीं दिया जा सकता.
केंद्र सरकार ने पांच जजों की संविधान पीठ के सामने गुहार लगाई कि मामले को बड़ी बेंच के सामने सुनवाई के लिए भेजा जाए. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इतिहास शायद हमें कभी माफ न करे कि हमने अपने देश की राजधानी को पूर्ण अराजकता के हवाले कर दिया था, इसलिए सुप्रीम कोर्ट से हुए फैसले में देरी को मानदंड नहीं बनाना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर पहले बहस क्यों नहीं की? साथ ही सर्वोच्च अदालत ने केंद्र को इस संबंध में लिखित दलीलें देने की इजाजत दे दी है. साथ ही सुनवाई के पांचवें दिन संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.
वहीं, केंद्र सरकार की ओर से बड़ी बेंच के समक्ष मामला भेजने की गुहार के बाद कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने का ऐलान कर दिया. दरअसल, दिल्ली में अधिकारियों की तैनाती और तबादले के अधिकार को लेकर केन्द्र और दिल्ली सरकार की दलीलें पूरी हो चुकी हैं.
अपनी दलील खत्म करते हुए दिल्ली सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यहां ऐसी तस्वीर पेश की जा रही है कि राष्ट्रीय राजधानी को हाईजैक किया जा रहा है. लेकिन यहां अधिकारियों को लेकर एक नोटिफिकेशन का मामला है.
सिंघवी ने कोर्ट में एक उद्धरण के साथ अपनी दलील पूरी की कि आज़ादी से पहले अंग्रेज भारत में अपने प्रशासनिक अधिकारियों को इंडियन सिविल सर्विस कहते थे. पंडित जवाहर लाल नेहरू इस बाबत कहते थे कि न तो ये अधिकारी इंडियन हैं और न ही सिविल और न ही सर्विस यानी सेवा करते हैं. इसके बाद इस विभाग को लोक सेवा आयोग के नाम से जाना गया. यानी नाम बदल गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










