
अफगानी टीम पर टूटा संकट! पहले साउथ अफ्रीका से सुपर ओवर में दर्दनाक हार, अब परफॉर्मेंस एनालिस्ट को आया हार्ट अटैक
AajTak
अफगानिस्तान की टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़़ा. राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानी टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से मुकाबले हार चुकी है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. फिर उसे साउथ अफ्रीका ने उसे डबल सुपर ओवर में हरा दिया. दो हार के चलते अफगानी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है. ग्रुप-डी में मौजूद अफगानिस्तान को अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कनाडा का सामना करना है.
अफगानिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए ना सिर्फ ये दोनों मैच जीतने होंगे, बल्कि इस ग्रुप में बाकी नतीजे भी उनके अनुकूल होने चाहिए. इस सबके बीच अफगानी टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के परफॉर्मेंस एनालिस्ट केसी रामा सुब्रमणियन को नई दिल्ली में हल्का दिल का दौरा पड़ा. डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गयाा.
यह भी पढ़ें: अफगानी क्रिकेटर पर ICC का एक्शन... डबल सुपर ओवर मैच में की थी ऐसी हरकत, रिस्टबैंड से जुड़ा है मामला
कैसी है सुब्रमणियन की सेहत? डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. टीम सूत्रों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और वे रिकवरी कर रहे हैं. चेन्नई से ताल्लुक रखने वाले केसी रामा सुब्रमणियन अफगानिस्तान टीम के भीतर एक अहम सदस्य माने जाते हैं और स्पोर्ट्स एनालिटिक्स कंपनी के डायरेक्टर भी हैं.
यह घटना उस बेहद रोमांचक मुकाबले के कुछ ही दिन बाद हुई, जिसमें अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ ऐतिहासिक मैच खेला था. वो मुकाबला दो सुपर ओवर तक चला और खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से थका देने वाला रहा. अफगानिस्तान की टीम ने शानदार लड़ाई लड़ी, लेकिन बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. उस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज का प्रदर्शन चर्चा में रहा.
अफगानी टीम पर शुरुआती दो हारों के बाद दबाव बढ़ गया है और सुपर-8 की राह मुश्किल नजर आ रही है. अफगानिस्तान अब 16 फरवरी को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यूएई के खिलाफ अपना अगला ग्रुप मुकाबला खेलेगा. टीम के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा माना जा रहा है. फिर उसे 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कना़डा से मुकाबला करना है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








