
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 60 घायल, 4 की मौत
AajTak
उत्तरी अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र खोल्म के पास रहा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप में 60 से अधिक लोग घायल और 4 लोगों की मौत हुई है. यह झटका 28 किलोमीटर गहराई में दर्ज हुआ, जबकि जर्मन एजेंसी GFZ ने इसे हिंदूकुश क्षेत्र में 10 किलोमीटर गहराई पर महसूस होने की बात कही.
उत्तरी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है. अमेरिका की यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने यह जानकारी दी. शमसाद न्यूज के अनुसार, इस भूकंप में 60 से अधिक लोग घायल और 4 लोगों की मौत हुई है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोल्म के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 22 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर बताई गई.
एक दिन पहले भी आया था भूकंप यह भूकंप सोमवार तड़के 12:59 बजे (स्थानीय समय) आया. इससे पहले जर्मनी के जियोसाइंस रिसर्च सेंटर (GFZ) ने जानकारी दी कि हिंदूकुश क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस हुआ. एक दिन पहले भी इसी इलाके में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. यह शनिवार देर रात आया था, जिसकी जानकारी यूरोपीय मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने दी थी.
भूकंप प्रभावित क्षेत्र रहा है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान भूकंप प्रभावित क्षेत्र रहा है. 31 अगस्त 2025 को पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले 7 अक्टूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों में कम से कम 4,000 लोगों की जान चली गई थी, जिसकी पुष्टि तालिबान शासन ने की थी.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











