
'अपने रिश्तेदारों को गलत साबित किया', पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला DSP ने ऐसा क्यों कहा?
AajTak
पाकिस्तान की मनीषा रोपेटा अपने देश में डीएसपी यानी की उप पुलिस अधीक्षक बनने वाली पहली हिंदू महिला बन गई है, लेकिन उनका ये सफर इतना भी आसान नहीं रहा है. उनका कहना है कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने रिश्तेदारों को गलत साबित किया, समाज और परिवार की सोच को तोड़ा. उन्होंने अपने पुलिस सर्विस ज्वॉइन करने की वजह भी बताई.
पाकिस्तान में मनीषा रोपेटा ने वो करके दिखाया, जो काफी अलग है. सिविल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद मनीषा देश की पहली हिंदू महिला डीएसपी होने की उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं. हालांकि उनकी ये राह बिल्कुल भी आसान नहीं रही. यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें ना सिर्फ अपने रिश्तेदारों को गलत साबित करना पड़ा, बल्कि समाज की 'अच्छे घर की महिलाएं पुलिस सेवा में नहीं जाती', वाली सोच से भी उन्हें लड़ना पड़ा.
ऐसे मंजिल तक पहुंची मनीषा
मनीषा रोपेटा की उम्र 26 साल है. उन्होंने पिछले साल ही सिंध लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की और अभी उनकी ट्रेनिंग चल रही है. परीक्षा में सफल 152 लोगों की मेरिट में उनका स्थान 16वां रहा. उन्हें बहुत जल्द क्राइम के लिए कुख्यात ल्यारी इलाके का डीएसपी तैनात किया जाएगा. ऐसा करने वाली वह देश की पहली हिंदू महिला हैं.
इसलिए मनीषा ने ज्वॉइन की पुलिस सर्विस
सिंध प्रांत के जैकबाबाद से आने वाली मनीषा रोपेटा ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कई चुनौतियों को पार किया. सबसे बड़ी चुनौती समाज की सोच रही. मनीषा रोपेटा का कहना है कि बचपन से लेकर जवानी के दिनों तक मैंने और मेरी बहनों ने यही पुरानी व्यवस्था देखी है. अगर किसी लड़की को पढ़ना है या शिक्षित होना है, तो वह बस डॉक्टर या टीचर ही बन सकती है.
मनीषा का कहना है कि मध्यम वर्गीय परिवार से आने के नाते उन्हें हमेशा सुनना पड़ा कि अच्छे परिवार की लड़कियां पुलिस में नहीं जाती या उन्हें जिला अदालतों में काम नहीं करना चाहिए. वो इसी सोच को तोड़ना चाहती थीं. हमारे समाज में महिलाओं को सबसे ज्यादा दबाया जाता है और कई अपराधों में उन्हें टारगेट बनाया जा सकता है. मैं पुलिस सेवा में इसलिए आई, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे समाज में 'महिला रक्षकों' की जरूरत है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








