
अपने खिलौनों से भी छोटी है ये लड़की, नहीं होगी 24 इंच से बड़ी
AajTak
अमेरिका के लुसियाना में एक बच्ची के छोटे कद ने उसके मां-बाप की चिंता बढ़ा दी है. ये चिंता इसलिए भी है, क्योंकि डॉक्टर ने साफ कहा है कि दो वर्षीय इस बच्ची की लंबाई 24 इंच तक ही बढ़ेगी.
अमेरिका के लुसियाना में एक बच्ची के छोटे कद ने उसके मां-बाप की चिंता बढ़ा दी है. ये चिंता इसलिए भी है, क्योंकि डॉक्टर ने साफ कहा है कि दो वर्षीय इस बच्ची की लंबाई 24 इंच तक ही बढ़ेगी. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बच्ची ड्वॉर्फिजम नाम की बीमारी से ग्रस्त है. इस बीमारी से इंसान की हाइट नहीं बढ़ती है और वह बौनेपन का शिकार हो जाता है. (फोटो/Bryan Lee) लुसियाना में जन्म लेने वाली इस बच्ची का नाम अबीगेल है. दो साल की अबीगेल का वजन महज 7lbs (3.18 किलो/ग्राम) है. उसकी लंबाई वर्तमान में इतनी कम है कि वह खिलौनों के भी कपड़े पहन सकती है. उसके बगल में रखे खिलौने भी उससे बड़े लगते हैं. डॉक्टर ने कहा कि अबीगेल को मइक्रोसेफेलिक नाम की एक दुर्लभ बीमारी भी है. इस बीमारी की वजह से वो सिर्फ 24 इंच तक लंबी होगी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) अबीगेल की मां एमिली ने बताया कि जब वो गर्भवती थी, तो उसे डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि उसका बच्चा सामान्य दर से नहीं बढ़ रहा है. जब बच्ची का जन्म सी-सेक्शन के माध्यम से हुआ था, तो उसका वजन सिर्फ 1 किलो 16 ग्राम था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












