
अपनी नाकामी छिपा रहा पाकिस्तान, भारतीय एजेंसी RAW पर लगाया क्वेटा ब्लास्ट का आरोप
AajTak
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती ने दावा किया कि शुक्रवार को उनके देश में हुए आत्मघाती हमले के पीछे भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का हाथ है. बलूचिस्तान के मस्तुंग में हुए इस हमले में 60 लोगों की जान चले गई थी.
पाकिस्तान ने भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शुक्रवार को हुए दो आत्मघाती हमलों के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी का हाथ है. शनिवार को हुए इन आत्मघाती बम धमाकों से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 65 हो गई. इनमें से एक धमाका बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक मस्जिद के पास हुआ जहां एक हमलावर ने पुलिस वाहन के पास खुद को विस्फोटकों के साथ उड़ा दिया. यहां पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित एक जुलूस में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.
कुछ घंटों बाद, खैबर पख्तूनख्वा के हंगू शहर में एक मस्जिद में एक और विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 5 लोग मारे गए. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती ने दावा किया कि आत्मघाती हमले में भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) शामिल थी.
रॉ पर लगाया आरोप
पाकिस्तान के मंत्री ने कहा, 'नागरिक, सैन्य और अन्य सभी संस्थान मस्तुंग आत्मघाती बम विस्फोट में शामिल तत्वों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे. आत्मघाती हमले में रॉ शामिल है.' पुलिस ने शनिवार को जांच शुरू करने के लिए एक रिपोर्ट दायर की, जिसमें कहा गया कि आत्मघाती बम हमलावर के डीएनए का विश्लेषण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण धमाका, DSP समेत 52 लोगों की मौत और कई जख्मी
बलूचिस्तान में मदीना मस्जिद के पास मस्तुंग नामक स्थान पर हुए भीषण आत्मघाती विस्फोट में कुल 60 लोग मारे गए और 60 से अधिक अन्य घायल हो गए. खैबर पख्तूनख्वा के हंगू में एक पुलिस स्टेशन की मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए दूसरे बम हमले में पांच लोग मारे गए और विस्फोट की वजह से मस्जिद की छत गिरने से 12 अन्य घायल हो गए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











